पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले मामले में एक नई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि ज्योति आतंकी हमले से करीब 3 महीने पहले श्रीनगर के रास्ते पहलगाम पहुंची थी। इस दौरान ज्योति ने वहां कई वीडियो भी शूट किए। यहां तक कहा जा रहा है कि ज्योति आतंकी हमले वाली जगह पर भी गई थी। फिलहाल हिसार पुलिस ने ज्याेति द्वारा शूट की गई सभी वीडियो को जांच के लिए कब्जे में लिया हुआ है।
वीडियो पर आए पाकिस्तानियों के कमेंट
पहलगाम में हुए हमले के तार भी ज्योति से जुड़ रहे हैं। दरअसल, ज्योति पहलगाम आतंकी से पहले जनवरी के महीने में पहलगाम गई थी। इस दौरान ज्योति ने श्रीनगर के बाद पहलगाम में कई फोटो और वीडियो शूट किए और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इन फोटो और वीडियो पर पाक के कई लोगों के कमेंट भी सामने आए हैं। पुलिस पाक के इन लोगों की भी जानकारी हासिल करनी की कोशिश कर रही है।
यूट्यूबर ने पहलगाम हमले पर बनाया था वीडियो
पहलगाम आतंकी हमले के बाद यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा अपना एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो में ज्योति मल्होत्रा ने कहा कि इस सरकार की ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है जो घूमने जाते हैं। मुझे पता है कश्मीर में हर चप्पे-चप्पे पर सेना तैनात है। अगर तब भी ये पहलगाम हमला हुआ है, तो कहीं हम भी दोषी हैं।
आतंकियों का समर्थन करने वाला भारतीय नहीं
इस वीडियो में ज्योति ने आगे कहा कि अगर कोई आतंकियों का समर्थन कर रहा है तो वह भारतीय नहीं है और इस हमले के लिए सिर्फ सरकार ही नहीं, हम सभी जिम्मेदार हैं। यूट्यूबर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
1 hr agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
1 hr agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिरुपति में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 2 की मौत, 4 कर्मचारी गंभीर घायल
5 hrs agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
6 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
16 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
18 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
18 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
22 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
23 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines