पहलगाम आतंकी हमले से यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का निकला कनेक्शन, कई वीडियो किए थे शूट

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले मामले में एक नई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि ज्योति आतंकी हमले से करीब 3 महीने पहले श्रीनगर के रास्ते पहलगाम पहुंची थी।

Pahalgam attack 2025, Jyoti Malhotra, यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, पहलगाम आतंकी हमला

पहलगाम आतंकी से हमले ज्योति मल्होत्रा का कनेक्शन

विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले मामले में एक नई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि ज्योति आतंकी हमले से करीब 3 महीने पहले श्रीनगर के रास्ते पहलगाम पहुंची थी। इस दौरान ज्योति ने वहां कई वीडियो भी शूट किए। यहां तक कहा जा रहा है कि ज्योति आतंकी हमले वाली जगह पर भी गई थी। फिलहाल हिसार पुलिस ने ज्याेति द्वारा शूट की गई सभी वीडियो को जांच के लिए कब्जे में लिया हुआ है।

विज्ञापन

वीडियो पर आए पाकिस्तानियों के कमेंट 

पहलगाम में हुए हमले के तार भी ज्योति से जुड़ रहे हैं। दरअसल, ज्योति पहलगाम आतंकी से पहले जनवरी के महीने में पहलगाम गई थी। इस दौरान ज्योति ने श्रीनगर के बाद पहलगाम में कई फोटो और वीडियो शूट किए और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इन फोटो और वीडियो पर पाक के कई लोगों के कमेंट भी सामने आए हैं। पुलिस पाक के इन लोगों की भी जानकारी हासिल करनी की कोशिश कर रही है।

यूट्यूबर ने पहलगाम हमले पर बनाया था वीडियो

पहलगाम आतंकी हमले के बाद यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा अपना एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो में ज्योति मल्होत्रा ने कहा कि इस सरकार की ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है जो घूमने जाते हैं। मुझे पता है कश्मीर में हर चप्पे-चप्पे पर सेना तैनात है। अगर तब भी ये पहलगाम हमला हुआ है, तो कहीं हम भी दोषी हैं।

आतंकियों का समर्थन करने वाला भारतीय नहीं

इस वीडियो में ज्योति ने आगे कहा कि अगर कोई आतंकियों का समर्थन कर रहा है तो वह भारतीय नहीं है और इस हमले के लिए सिर्फ सरकार ही नहीं, हम सभी जिम्मेदार हैं। यूट्यूबर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ