जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरे देश में हड़कंप मच गया है। हर कोई यही चाहता है कि इस कायराना हमले को अंजाम देने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगे। गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर पहुंच चुके हैं। उन्होंने उच्चस्तरीय बैठक कर हालात की समीक्षा की और सुरक्षाबलों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आतंकियों को देखते ही गोली मार दी जाए। इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है।
आतंकी हमले पर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?
कश्मीर से बहुत ही परेशान करने वाली खबर आई है। आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ अमेरिका मजबूती से खड़ा है। हम मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के ठीक होने की प्रार्थना करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और भारत के अविश्वसनीय लोगों को हमारा पूरा समर्थन और गहरी सहानुभूति है। हमारी संवेदनाएँ आप सभी के साथ हैं!
US अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के X पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने लिखा, “उषा और मैं भारत के पहलगाम में हुए विनाशकारी आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। पिछले कुछ दिनों में, हम इस देश और इसके लोगों की खूबसूरती से अभिभूत हो गए हैं। इस भयानक हमले में हमारे विचार और प्रार्थनाएं पीड़ितों के साथ हैं।”
इजरायल दूतावास का बयान
इजरायल के राजदूत रियुवेन अजार की तरफ से लिखा गया कि जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले से दुखी और स्तब्ध हूं, जिसमें निर्दोष नागरिकों की जान चली गई। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में भारत और सुरक्षा बलों के साथ हैं।”
पुतिन ने भी की कड़ी निंदा
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। पुतिन ने इसे भयानक अपराध बताते हुए कहा कि ऐसे हमलों का कोई भी औचित्य नहीं हो सकता। उन्होंने इस हमले में मारे गए पर्यटकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय एकता की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।
यूक्रेन दूतावास का बयान
भारत में यूक्रेन के दूतावास की तरफ से X पर लिखा गया कि यूक्रेन पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर हुए हमले से बहुत चिंतित है। हम आतंकवाद के कारण प्रतिदिन जान गंवाते हैं और आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा करते हैं। जब निर्दोष लोगों की हत्या होती है, तो यह असहनीय पीड़ा होती है। अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।” इस तरह अन्य कई देशों के दूतावास की तरफ से बयान जारी किया गया है।
सोशल मीडिया पर ‘Enough is Enough’ ट्रेंड
सोशल मीडिया पर आम नागरिकों में भी भारी आक्रोश है। X (पूर्व में ट्विटर) पर Enough Is Enough, #PahalgamTerroristAttack ट्रेंड कर रहा है। लोग कह रहे हैं कि अब बहुत हो गया, अब आतंकवाद को खत्म करने का समय आ गयाहै।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
5 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
5 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
7 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
9 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
11 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
11 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines