'बस कुछ ही समय...', पहलगाम आतंकी हमले को लेकर राजनाथ सिंह ने दिए ये बड़े संकेत

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों को अपना निशाना बनाया। इस आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हो गई। इस अटैक के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। इसे लेकर राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

Rajnath Singh

पूरे देश में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। हर भारतीय बदला चाहता है। इसे लेकर देशवासियों ने पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस बीच देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टेरिस्ट अटैक को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बस आने वाले कुछ ही समय में आतंकियों को करारा जवाब दिया जाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को एक धर्म विशेष को निशाना बनाकर आतंकवादियों ने कायराना हरकत की, जिसमें हमारे देश ने अनेक निर्दोष नागरिकों को खोया है। इस घोर अमानवीय कृत्य ने हम सभी को गहरे शोक और दर्द में डुबो दिया है। सबसे पहले मैं उन सभी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। इस दुखद समय में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

Terrorism के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी है : रक्षा मंत्री

उन्होंने कहा कि मैं भारत के दृढ़ संकल्प को दोहराना चाहूंगा कि terrorism के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी है। भारत का एक-एक नागरिक इस कायरतापूर्ण हरकत के खिलाफ एकजुट है। मैं देशवासियों को आश्वस्त करता हूं कि घटना के मद्देनजर भारत सरकार हर वो कदम उठाएगी, जो जरूरी और उपयुक्त होगा। और हम सिर्फ उन्हीं लोगों तक नहीं पहुंचेंगे, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। हम उन तक भी पहुंचेंगे, जिन्होंने परदे के पीछे बैठकर हिंदुस्तान की सरजमीं पर ऐसी नापाक हरकतों की साजिशें रची हैं।

आतंकियों को करारा जवाब मिलेगा : रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि भारत इतनी पुरानी सभ्यता और इतना बड़ा देश है, जिसको ऐसी किसी भी आतंकी गतिविधियों से डराया नहीं जा सकता है। ऐसी हरकतों का जवाब इसके जिम्मेदार लोगों को आने वाले कुछ ही समय में जोरदार तरीके से नजर आएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ