'3 महीने में पहलगाम आतंकी हमले को भूल गए', शहीद की पत्नी ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच का किया बॉयकॉट

क्रिकेट एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के मैच का ऐलान हो चुका है। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर लोग इसका विरोध कर रहे हैं। अब पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए एक जवान की पत्नी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

Pahalgam Terror Attack, Pahalgam Terror Attack 2025, Asia Cup, India-Pakistan Cricket Match, Martyr Wife, Video Viral, पहलगाम आतंकी हमला, पहलगाम आतंकी हमला 2025, एशिया कप, भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच, शहीद की पत्नी, वीडियो वायरल

शहीद की पत्नी और इंडिया-पाकिस्तान के खिलाड़ी

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्यां ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एशिया कप में होने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच का विरोध करते हुए बायॅकाट किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं पूरी तरह इंडिया-पाकिस्तान मैच का विरोध करूंगी। BCCI इसको होस्ट कर रही है इससे ज्यादा गलत क्या होगा? हम जो 26 परिवार झेल रहे हैं। आप सिर्फ 3 महीने में इसे भूल गए।’

मैं शुरू से बोल रही थी कि लोग भूल जाते हैं

शहीद की पत्नी ने आगे कहा, ‘मैं शुरू से बोल रही थी कि लोग भूल जाते हैं। मुझे ये नहीं पता था कि इतनी जल्दी ये देश, ये नेशन, BCCI या एक्सवाईजेड कोई भी। हमे इतनी जल्दी भूल गए। अभी सिर्फ 3 महीने हुए हैं इस बात को और आप कैसे एशिया कप में इंडिया-पाकिस्तान मैच करवाने की तैयारी कर रहे हैं। यह सरासर गलत है। आप हमारी भावनाओं के साथ गलत कर रहे हो। एक तरफ हमसे कहा जाता है कि ऑपरेशन सिंदूर चल रहा है। एक तरफ आप ये मैच कर रहे हो। इसका मतलब ये है कि हम आपके एक जरूरी ही नहीं हैं।’

हिन्दुस्तानी पहले होना चाहिए

शहीद शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्यां ने कहा,’ सबसे पहले हिन्दुस्तानियों की बात की जानी चाहिए और आप खेल की बात कर रहे हैं। यहां एक आतंकी हमले में 26 लोगों को मार दिया गया है। जिस देश के आतंकियों ने इसे अंजाम दिया है आप उसी के साथ एक गेम के लिए अपनी सहमत हैं। ये सरासर गलत है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

शहीद शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्यां का 1 मिनट 41 सेकेंड का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर शहीद की पत्नी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर BCCI और सरकार पर निशाना साध रही है। यूजर्स का कहना है कि पाकिस्तान का बॉयकॉट जरूरी है। अब हर क्षेत्र में इनका बॉयकॉट किया जाना चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ