हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पहलगाम के 'हत्यारों' पर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान के इस आतंकी संगठन के सदस्य थे हमलावर

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के हमलावर लश्कर-ए-तैयबा के थे। आतंकवादी POK के रास्ते भारत में घुसे थे और पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकी हमला किया था। आतंकियों ने गोलियां मारकर टूरिस्टों की हत्या कर दी थी। आतंकी हमले की जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशल एजेंसी कर रही है।

विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack Latest Update: पहलगाम आतंकी हमले की जांच में हमलावरों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने आज पहलगाम के हमलावरों को शरण देने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों युवक परवेज अहमद जोथर ओर बशीर अहमद जोथर पहलगाम के बटककोट गांव के रहने वाले हैं। दोनों प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करते हैं। दोनों से NIA ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि पहलगाम में आतंकी हमला करने वाले आतंकवादी पाकिस्तानी थे। वे पाकिस्तान से ही आए थे और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी थे।

यह भी पढ़ें:इंडिगो की फ्लाइट में मचा हड़कंप, टेकऑफ से पहले की गई कैंसिल, 160 यात्रियों को जाना था चंडीगढ़ से लखनऊ

आतंकियों को जानबूझकर दी थी शरण

NIA की जांच के अनुसार, परवेज और बशीर ने हमले से पहले हिल पार्क में मौसमी ढोक (झोपड़ी) में 3 हथियारबंद आतंकवादियों को जानबूझकर शरण दी थी। दोनों लोगों ने आतंकवादियों को खाना-पानी, रहने की जगह और रसद सहायता की थी। NIA ने दोनों के खिलाफ आतंकियों को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम 1967 की धारा 19 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस केस को 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम हुए नरसंहार के बाद दर्ज केस RC-02/2025/NIA/JMU से अटैच करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:‘न रेडिएशन लीक, न कोई नुकसान’, अमेरिका के हमले पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

26 लोगों की आतंकियों ने ली थी जान

बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम शहर की बैसरन घाटी में नरसंहार हुआ था। हथियारों से लैस आतंकियों ने घाटी में एन्जॉय कर रहे टूरिस्टों पर हमला किया था। गोलियां मारकर 25 टूरिस्टों की जान ले ली थी। उन्हें रोकने वाले युवक को भी गोली मार दी गई थी। इस आतंकी हमले में किसी ने अपना सुहाग खो दिया था तो किसी ने अपने बच्चे, किसी ने अपने मां-बाप खोए थे। इस नरसंहार ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। आतंकी हमले का सीधा कनेक्शन पाकिस्तान से निकला। POK के रास्ते आतंकी भारत में घुसे थे, जिन्होंने लोगों को धर्म और नाम पूछ-पूछकर गोलियां मारी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola