पहलगाम हमले का मास्टरमांइड पाक में तकरीर करता दिखा, भारत के खिलाफ उगला जहर

पाकिस्तान में न्यूक्लियर टेस्टिंग की सफलता को हर साल यौम-ए-तकबीर के रूप में मनाया जाता है। यह रैली भी इसी जश्न का एक हिस्सा थी। इस दौरान पाकिस्तान मरकली मुस्लिम लीग द्वारा आयोजित आतंकियों ने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला है।

Pahalgam attack 2025, Operation Sindoor, पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर,

लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर सैफुल्ला

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले का मास्टमाइंड सैफुल्ला कसूरी पाकिस्तान में सार्वजनिक रूप से तकरीर के दौरान भारत के खिलाफ जहर उगलता नजर आया है। भारत विरोधी रैली में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर सैफुल्ला के साथ आतंकी हाफिज सईद का बेटा भी नजर आया है।

यौम-ए-तकबीर जश्न में साथ दिखे आतंकी और नेता

बता दें कि पाकिस्तान में न्यूक्लियर टेस्टिंग की सफलता को हर साल यौम-ए-तकबीर के रूप में मनाया जाता है। यह रैली भी इसी जश्न का एक हिस्सा थी। इस दौरान पाकिस्तान मरकली मुस्लिम लीग द्वारा आयोजित आतंकियों ने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला है। बताया जाता है कि रैली में मौजूद आतंकी हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद पहलगाम के बैसरन में हुए हमले का नेतृत्व किया था।

विज्ञापन

हलगाम में आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या

बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 लोगों को बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान आतंकियों ने लोगों से उनका धर्म पूछकर गोलियां बरसाई थीं। इस हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट नाम के गुट ने ली थी, जो लश्कर का ही एक प्रॉक्सी है।

भारत ने कई आंतकी ठिकानों को किया था ध्वस्त

पहलगाम हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की थी। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। भारत के इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने ड्रोन से हमले शुरू कर दिए।

पाकिस्तान के कई एयरबेस किए थे तबाह

भारतीय सेना ने इन हमलों को अपने शक्तिशाली ड्रोन से हवा में ही नष्ट कर दिया। इसके बाद भारतीय एयरफोर्स ने पाक सेना को करारा जवाब देते हुए उसके कई एयरबेस तबाह कर दिया। भारत के इस ऑपरेशन में पाकिस्तान को जान का और माल का भारी नुकसान हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ