लाल चौक पर लगे काले झंडे, लोग बोले- कुरान में लिखा है सजा जरूर मिलेगी

Jammu-Kashmir: लाल चौक में स्थानीय लोगों ने अपनी-अपनी दुकानों पर काले झंडे लगाकर पहलगाम हमले की निंदा की। लोगों ने न्यूज 24 से बात की। उन्होंने कहा कि जिसने भी किया वो इंसान नहीं हो सकता है।

Black flags

Black flags

विज्ञापन

पंकज शर्मा, जम्मू-कश्मीर

Jammu-Kashmir: पहलगाम आतंकी हमले का देशभर में विरोध हो रहा है। गुरुवार को कश्मीर के लाल चौक पर स्थानीय दुकानदारों पर दुकानों के ऊपर काले झंडे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया है। इस दौरान दुकानदारों ने न्यूज 24 से बात कर अपने गुस्से को जाहिर किया है। उन्होंने इसे कश्मीरियत का कत्ल बताया है।

विज्ञापन

खुद का ही कोई धर्म नहीं हो सकता

कश्मीर का दिल कहलाने वाले लाल चौक में स्थानीय लोगों ने अपनी-अपनी दुकानों पर काले झंडे लगाकर पहलगाम हमले की निंदा की। लोगों ने न्यूज 24 से बात की। उन्होंने कहा कि जिसने भी किया वो इंसान नहीं हो सकता है। पर्यटकों का धर्म पूछने वालों का खुद का ही कोई धर्म नहीं हो सकता है। ऐसे लोग शैतान होते हैं।

कुरान में लिखा है सजा जरूर मिलेगी

विज्ञापन

लाल चौक में गुरुवार को दुकानों पर काले झंडे लगे दिखे, मकसद देशभर से आने वाली टूरिस्ट्स का हौसला बढ़ाना था। यही नहीं दुकानदारों ने कहा कि वह पता नहीं कौन सी दुनिया से आया होगा जिसने ये गुनाह किया हैं। वो इंसान नहीं होगा। दुकानदानों ने कहा कि कुरान में निर्दोष लोगों को मारने वाले को सजा जरूर मिलती हैं ऐसे लिखा गया हैं।

मक्का मार्केट में भी लगे काले झंडे

विज्ञापन

एक दुकानदार ने बात करते-करते आंसू बहाते हुए कहा कि कश्मीरियत का कत्ल करने वालों को सजा जरूर मिलनी चाहिए। वहीं लाल चौक पर विरोध प्रदर्शन में कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री भी शामिल हुई, जबकि मक्का मार्केट में काले झंडे फहराए गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ