हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना की बड़ी कार्रवाई, अनंतनाग में 175 संदिग्धों को हिरासत में लिया

पहलगाम हमले के बाद जम्मू कश्मीर में सेना का सर्च ऑपरेशन लगातार चल रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर अनंतनाग जिले से सामने आई है। अनंतनाग में 175 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर में आतंकियों की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, एनआईए और अन्य जांच एजेंसियों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस बीच एक बड़ी खबर अनंतनाग जिले से सामने आई है। अनंतनाग में सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान 175 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है।

आतंकियों की खोज में चलाया जा रहा सघन अभियान

जानकारी के अनुसार, पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की खोज में सघन अभियान शुरू किया गया है। इसमें ड्रोन, हेलीकॉप्टर जैसे अत्याधुनिक उपकरणों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही सेना अपने मुखबिर के जरिए भी लगातार आतंकियों का पता लगाने में जुटी हुई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त मोबाइल व्हीकल चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। साथ ही जनता से सहयोग की अपील की गई है और नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत अपने निकटतम पुलिस स्टेशन को जानकारी दें।

क्या कहा पुलिस ने?

वहीं, इस मामले में अनंतनाग पुलिस ने कहा कि हम किसी भी संभावित आतंकवादी की उपस्थिति को खत्म करने और जिले को सुरक्षित करने के लिए अपने साझेदार सुरक्षा बलों के साथ मिलकर घेराबंदी और तलाशी अभियान चला रहे हैं। अनंतनाग पुलिस जिले में शांति बनाए रखने और सामान्य स्थिति को बाधित करने के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अनंतनाग का आदिल हुसैन थोकर पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले का निवासी आदिल हुसैन थोकर मंगलवार को हुए पहलगाम हत्याकांड का मुख्य आरोपी है, जबकि पुलवामा जिले के त्राल निवासी शेख पर हमले की साजिश में शामिल होने का संदेह है। दोनों व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों ने दावा किया है कि उन्हें थोकर और शेख के ठिकाने के बारे में जानकारी नहीं है। बता दें कि गत 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पहलगाम के बैसरन मैदान में पर्यटकों पर गोलीबारी की थी, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए। इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस ने पेट्रोलिंग और एंबुश ऑपरेशन तेज कर दिए हैं, विशेष रूप से घने वन क्षेत्रों में, जहां आतंकवादी छिपने का प्रयास कर सकते हैं।

गांदरबल जिले में भी बढ़ाई गई सतर्कता

सेना को मिली गैर स्थानीय लोगों पर आतंकी हमले की खुफिया जानकारी के बाद अनंतनाग और गांदरबल जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस ने किसी भी खतरे की आशंका को खत्म करने के लिए सेना, CRPF और पैरा कमांडो की तैनाती की है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें