आसिफ सुहाफ, जम्मू
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस भी अलगाववादी संगठनों के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपना चुकी है। बुधवार को पुलिस ने श्रीनगर शहर में अलग-अलग जगहों पर लाउडस्पीकर के जरिए घोषणा की है कि लोग इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन और मीरवाइज उमर फारूक की अगुआई वाली अवामी एक्शन कमेटी जैसे अलगाववादी संगठनों से खुद को अलग रखें। पुलिस ने इससे संबंधित पोस्टर भी लगाए हैं, क्योंकि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में आतंकवादियों, उनके समर्थकों और अलगाववादियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
यह भी पढ़ें:‘कश्मीर के नहीं लगते, हिंदू हो क्या?…’; पहलगाम हमले से 1 दिन पहले संदिग्ध आतंकी को लेकर बड़ा खुलासा
पुलिस का कहना है कि इन संगठनों के साथ जो कोई भी संबंध रखेगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। लाउडस्पीकर पर ऐलान करने के अलावा पुलिस जगह-जगह पोस्टर भी चिपका रही है। कश्मीर के चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अलगाववादी और आतंकी संगठन से अलग रहें। बता दें कि इत्तेहादुल मुस्लिमीन और अवामी एक्शन कमेटी अलगाववादी समर्थक धार्मिक संगठन हैं, जिनके खिलाफ सख्ती की गई है।
हमले में बड़े आतंकी का हाथ
इसी बीच पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हमले से पहले आतंकियों ने अपने ओवरग्राउंड वर्करों का नेटवर्क तैयार किया था। इन्हीं लोगों ने हमले में पाकिस्तानी आतंकियों की मदद की। हमले में फारुख अहमद नाम के आतंकी की भूमिका भी सामने आई है, जो लश्कर का टॉप कमांडर माना जाता है। बताया जा रहा है कि फारुख कश्मीर में 3 सेक्टरों से आतंकियों की घुसपैठ करवाता है। उसे घाटी के रास्तों की अच्छी जानकारी है।
यह भी पढ़ें:गर्मी बढ़ने के साथ ही दिल्ली में शुरू हुई पानी की किल्लत, सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किए ये आदेश
वहीं, पुलिस ने बांदीपोरा इलाके से 3 लोगों को अरेस्ट किया है। इन लोगों की पहचान दानिश अहमद, अतहर अहमद और मोहम्मद सरताज के तौर पर हुई है। आरोपियों के पास से कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं। पहलगाम हमले के बाद आतंकियों की तलाश में सेना जोर-शोर से जुटी है।
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
8 mins agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
31 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
52 mins agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
1 hr agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
3 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
5 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
5 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
6 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines