पाकिस्तान ने LOC पर बढ़ाई फोर्स, चीनी हॉवित्जर तोपें कीं तैनात; जानें बॉर्डर पर कैसे हैं हालात?

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान लगातार एलओसी पर सैना की तैनाती बढ़ा रहा है। पाकिस्तान को डर है कि भारत कभी भी हमला कर सकता है। खुद पाकिस्तान के मंत्री ये दावा कर चुके हैं। बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान सैन्य निर्माण सीमा पर कर रहा है। बॉर्डर पर हालात कैसे हैं, इसके बारे में जान लेते हैं?

Pahalgam Terror Attack 2025

Pahalgam Terror Attack 2025

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पाकिस्तान के मंत्री पहले ही कह चुके हैं कि कभी भी भारत उनके ऊपर हमला कर सकता है। इसके मद्देनजर पाकिस्तानी सेना भारत के साथ लगती सीमाओं पर निर्माण कार्यों में तेजी ला चुकी है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक पाक सेना ने अग्रिम ठिकानों पर हवाई रक्षा और तोपखाना इकाइयों को तैनात कर दिया है। पाकिस्तानी सेना ने राजस्थान के बारनर में लोंगेवाला सेक्टर के सामने रडार सिस्टम और हवाई रक्षा हथियार प्रणाली को भी एक्टिव कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी वायुसेना फिलहाल एक साथ तीन अभ्यास कर रही है। इनको फिजा-ए-बद्र, लालकार-ए-मोमिन और जर्ब-ए-हैदरी का नाम दिया गया है। तीनों अभ्यासों में F-16, J-10 और JF-17 समेत सभी प्रमुख लड़ाकू विमानों के बेड़े शामिल किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये अभ्यास 29 अप्रैल को शुरू हुए थे। हमले की आशंका को देखते हुए पाकिस्तानी सेना की स्ट्राइक कोर भी एक्टिव हो चुकी है। पाकिस्तानी सेना ने जमीनी और हवाई अड्डों की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट सुरक्षा बल को भी तैनात किया है।

विज्ञापन

22 अप्रैल को हुआ था आतंकी हमला

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक चीन से पाकिस्तान को SH-15 हॉवित्जर तोपें मिली हैं। उनको भी बॉर्डर के अग्रिम इलाकों में तैनात किया जा रहा है। बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। 4 आतंकियों ने हमला करके 26 लोगों की हत्या कर दी थी। 23 अप्रैल को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक हुई थी। CCS ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की थी।

विज्ञापन

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में कुछ ही महीने पहले विधानसभा चुनावों का सफल आयोजन हुआ था। आर्थिक विकास की दिशा में भी कश्मीर निरंतर प्रगति कर रहा है। हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों और इसके पीछे के साजिशकर्ताओं को कड़ी सजा मिलेगी, यह ऐलान सरकार कर चुकी है। पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने के लिए सिंधु जल संधि को स्थगित किया जा चुका है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ