आतंकियों ने कश्मीर के पहलगाम के बैसरन इलाके में जहां हमले को अंजाम दिया, वहां सन्नाटा पसरा नजर आया। न्यूज24 के संवाददाता ने हमले की जगह का मुआयना कर विस्तार से हमले को लेकर जानकारी दी। पहलगाम से बैसरन जाते रास्ते पर सेना आतंकियों की तलाश में जुटी दिखी। आसपास के इलाके में भी बड़े स्तर पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 24 घंटे से ज्यादा समय हो चुका है, सेना ने पूरे इलाके को घेर रखा है। अभी तक दहशतगर्दों का सुराग नहीं लग सका है।
पहलगाम से बैसरन तक पैदल और उबड़-खाबड़ रास्ते से पर्यटकों को आवागमन करना पड़ता है। उधर, घटनास्थल पर सुरक्षा एजेंसियों की टीमें सबूत जुटाती दिखीं। घटनास्थल पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा नजर आया और कुर्सियां बिखरी दिखीं।
कुछ घंटे पहले खुद गृह मंत्री अमित शाह मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। गृह मंत्री ने इस दौरान अधिकारियों से भी जानकारी ली। आतंकी हमले के बाद पास लगते जंगल में भागे हैं, जहां उनकी तलाश की जा रही है। सेना ने अपने पूरे ऑपरेशन की जानकारी अमित शाह को दी है।
अमित शाह घायलों से भी अस्पताल जाकर मिले। हमले को जहां आतंकियों ने अंजाम दिया, वहां गर्मी के मौसम में रोजाना लगभग 1 हजार पर्यटक आते हैं। आतंकियों को पता था कि इस जगह पर पुलिस या सेना के जवान तैनात नहीं है। इसका फायदा उठाते हुए उन्होंने नरसंहार किया।
3 डायरेक्शन से घुसे जंगल में
आतंकी हमले की जगह खुला मैदान है, लेकिन इसके बाद जो पहाड़ी इलाका है, वहां घना जंगल है। खुले मैदान को फेंसिंग के जरिए कवर किया गया है। आतंकियों को पता था कि इस जगह से हमला कर आसानी से जंगल में छिपा जा सकता है। इससे पहले उन्होंने रेकी भी की। आतंकियों को पता था कि सीधा रास्ता नहीं होने की वजह से सुरक्षाबल देरी से पहुंचेंगे। तब तक निहत्थे लोगों को आसानी से टारगेट किया जा सकेगा। आतंकी तीन डायरेक्शन में जंगल के रास्ते घुसे थे। इसके बाद पर्यटकों को बीच मैदान में जमा किया और फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद सेना और पुलिस के पहुंचने के बाद फरार हो गए।
यह भी पढ़ें:अमेरिकी M4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल, चीनी स्टील बुलेट; पहलगाम आतंकी हमले की जांच में अब तक क्या-क्या खुलासे?
संबंधित खबरें
120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
25 mins agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
7 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
7 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
7 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
9 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
11 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
12 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
15 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
15 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines