पहलगाम हमले के बाद भारत ने उठाया बड़ा कदम, समुद्र में उतारा INS विक्रांत, जानें कितना ताकतवर?

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सेना को डर है कि भारत एलओसी पार कर आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देगा। पाकिस्तान ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर अपने जवानों की तादाद में इजाफा कर दिया है। इससे पहले भी भारतीय सेना 2 बार पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दे चुकी है। मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

INS Vikrant

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में गुस्से की लहर है। 26 पर्यटकों और 2 स्थानीय नागरिकों के मारे जाने के बाद अब पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग होने लगी है। गुरुवार को भारत ने बड़ा एक्शन लेते हुए समुद्र में अपने जंगी बेडे़ आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) को उतार दिया है। इस बेड़े पर जल्द राफेल विमानों की तैनाती की जानी है, जो फ्रांस से निर्मित हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच भारत का फैसला बड़ा कदम माना जा रहा है।

विक्रांत पर फिलहाल मिग-29 विमानों की तैनाती है। इससे पहले ही सरकार इस बेड़े पर अत्याधुनिक राफेल लड़ाकू विमानों को तैनात करने का फैसला कर चुकी है। आने वाले समय में भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ सकता है। भारत ने बुधवार को सीसीएस की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ बड़े फैसले लिए हैं। माना जा रहा है कि आतंकी हमले के बाद भारत चुप नहीं बैठेगा, बड़ा एक्शन होना तय है।

पाकिस्तान का युद्धाभ्यास जारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात हो चुकी है। विदेश मंत्रालय ने दूसरे देशों के राजनयिकों को बुलाकर भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी है। इस समय पाकिस्तान अरब सागर में फायरिंग एक्सरसाइज कर रहा है। यह एक्सरसाइज 25 अप्रैल शाम 4 बजे तक चलेगी। ऐसे में आईएनएस विक्रांत को उतारना बड़ा कदम माना जा रहा है। विक्रांत स्वदेश निर्मित है, जिसकी लंबाई 262 मीटर और चौड़ाई 59 मीटर है।

40 फाइटर जेट ले जाने की क्षमता

इसके ऊपर 40 फाइटर जेट्स खड़े किए जा सकते हैं। इसके टरबाइन इलेक्ट्रिक होते हैं। इस युद्धपोत पर फिलहाल 10 Kmaov Ka-31 हेलीकॉप्टर और मिग 29 फाइटर जेट के 2 स्क्वॉड्रन तैनात हैं। इस पोत की स्ट्राइक फोर्स रेंज 1500KM है और 64 बराक मिसाइलें लगी हैं। ये मिसाइलें पोत से हवा में मार करने में सक्षम हैं। यह पोत दुनिया के टॉप-10 विमानवाहक युद्धपोतों में शामिल है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ