Live Updates
'ये कैंडल मार्च भी निकालते हैं और जांच की भी बात करते हैं', पहलगाम हमले पर क्या बोले गिरिराज सिंह?
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है और मुझे कांग्रेस और RJD जैसी पार्टियों पर दुख है कि ये कैंडल मार्च भी करते हैं और इसकी जांच कमेटी की मांग भी करते हैं। ये सर्जिकल स्ट्राइक के भी प्रमाण चाहते हैं। ये लोग पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भी जांच की बात करते हैं।
2 घंटे तक चली सर्वदलीय बैठक, खड़गे बोले- सरकार को किसी भी एक्शन के लिए समर्थन
दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद संसद भवन से बाहर निकलते हुए। करीब 2 घंटे तक बैठक चली। इस बैठक में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार को किसी भी एक्शन के लिए समर्थन है।
पहलगाम अटैक पर सर्वदलीय बैठक जारी, राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता पहुंचे
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। दिल्ली में चल रही सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर डिटेल प्रजेंटेशन देंगे। राहुल गांधी समेत कई नेता बैठक में शामिल हुए।
सेना चीफ 2 दिन के लिए जाएंगे पहलगाम! नॉर्दन कमांड के साथ करेंगे फ्लैग मार्च
भारतीय सेना के सूत्र के अनुसार, आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी दो दिन के लिए पहलगाम जाएंगे। वे वारदात वाली जगह पर भी जाएंगे चीफ। साथ में नॉर्दन कमांडर सचिंदर भी मौजूद रहेंगे। भारतीय सीमा के करीब पाकिस्तान युद्धाभ्यास कर रहा है। सेना प्रमुख नॉर्दन कमांड के साथ फ्लैग मार्च भी कर सकते हैं।
'पाकिस्तान को उचित जवाब मिलेगा', पहलगाम आतंकी हमले पर क्या बोले वीरेंद्र सचदेवा?
पहलगाम आतंकी हमले पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है, लेकिन पूरे देश में गुस्सा है। पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद खत्म होना चाहिए। पाकिस्तान को उचित जवाब मिलना चाहिए।
पाकिस्तान में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक
पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के मद्देनजर भारत द्वारा की गई कूटनीतिक कार्रवाई का आकलन करने के लिए बैठक कर रही है।
आतंकी हमले के मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान
जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायल लोगों को 2 लाख रुपये और मामूली घायलों को 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
बारामूला में 2 आतंकवादी मारे गए
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में घुसपैठ रोधी अभियान में 2 आतंकवादी मारे गए। जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच यह चौथी मुठभेड़ है।
शहीद हुए आईबी अधिकारी का अंतिम संस्कार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 लोग मारे गए थे, जिनमें आईबी अधिकारी बिहार के मनीष रंजन भी शामिल थे, जिनका आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। वे पिछले दो सालों से हैदराबाद में आईबी ऑफिस में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। हालांकि उनकी पहली नौकरी एक्साइज इंस्पेक्टर के तौर पर थी और बाद में वे आईबी में शामिल हो गए, लेकिन उनके परिवार के अनुसार आधिकारिक रिकॉर्ड में अभी भी उन्हें एक्साइज इंस्पेक्टर के तौर पर ही दर्ज किया गया है।
ऊधमपुर में आतंकियों और पुलिस में मुठभेड़ शुरू
जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर में आतंकियों और पुलिस में मुठभेड़ शुरू हो गई है। दादू बसंतगढ़ एरिया में पुलिस और सुरक्षाबलों की आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जंगल और बॉर्डर से सटे सभी इलाकों को खंगाला जा रहा है।
प्रशांत सत्पथी का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ओडिशा में बालासोर स्थित उनके आवास पर लाया गया। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में प्रशांत सत्पथी की मौत हो गई थी। उन्हें उनकी पत्नी और बेटे की आंखों के सामने आतंकियों ने गोली मार दी थी।
पहलगाम में भारतीय सेना का सर्च ऑपरेशन
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना एक्शन मोड में आ गई है। आतंकियों की तलाश में पहलगाम का चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है। पूरे पहलगाम को छावनी बना दिया गया है। हर घर की तलाशी ली जा रही है। एक-एक आतंकी को चुन-चुन कर मारने की कसम भारतीय सेना के जवानों ने खाई है।
पाकिस्तान ने आज बुलाई आपात बैठक
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के तेवर देखकर पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आज एक आपात बैठक बुला ली है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने आपात बैठक बुलाए जाने की पुष्टि की। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति का एक सत्र आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सत्र में लिया गया निर्णय भारतीय कदमों का उचित जवाब देने के लिए होगा। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद में गुरुवार को होने वाली बैठक में सभी सेनाओं के प्रमुख और प्रमुख कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि ऐसी बैठकें ऐसे समय में होती हैं, जब राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जानी होती है।
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेते हुए भारत की मोदी सरकार ने कड़े फैसले लिए हैं। केंद्र सरकार ने पाकिस्तन के साथ सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। अटारी बॉर्डर को बंद कर दिया है और इस्लामाबाद के साथ सभी राजनयिक संबंध कम कर दिए हैं।
पाकिस्तानी वीजा रद्द करके पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने को कह दिया है। वहीं पहलगाम हमले पर भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान घबर गया है और भारत को जवाब देने की योजना बनाने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आज शीर्ष अधिकारियों की बैठक बुलाई है। आइए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े पल-पल के अपडेट्स जानते हैं…
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
7 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
7 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
7 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
8 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
9 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
10 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
11 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
12 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
13 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines