उधमपुर के बाद कठुआ में एनकाउंटर, बिलावर इलाके में पुलिस और सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को घेरा

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान भारतीय सुरक्षाबलों की उधमपुर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। आतंकियों की ओर से हुई फायरिंग में एक जवान के शहीद होने की खबर है। पिछले 24 घंटे में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की तीसरी मुठभेड़ हुई है।

Udhampur Terrorist Encounter
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। इस दौरान सुबह जहां उधमपुर में डूडू बसंतगढ़ एरिया में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई, वहीं दोपहर में कठुआ जिले के बिलावर इलाके में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को घेर लिया। सुरक्षाबलों की आतंकियों से चौथी मुठभेड़ चल रही है। अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। घने जंगल को चारों तरफ से घेर लिया गया है।

उधमपुर में आतंकियों और सुरक्षाबलों में एनकाउंटर हुआ, जिसमें एक जवान के शहीद होने की खबर आई। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटे में तीसरा एनकाउंटर हुआ है। उधमपुर के डूडू बसंतगढ़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा हुआ है। इससे पहले 23 अप्रैल को कुलगाम में तंगमर्ग इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस इलाके में आतंकी एक घर में छिपे थे।

विज्ञापन

23 अप्रैल की सुबह बारामूला के उरी सेक्टर में LOC के पास सेना ने घुसपैठ की कोशिश करते 2 आतंकियों को ढेर कर दिया था। आतंकियों के शवों के पास से सेना के जवानों को 2 असॉल्ट राइफल, गोला-बारूद, युद्ध से जुड़ा सामान, कारतूस, पाकिस्तानी करेंसी, चॉकलेट, सिगरेट के पैकेट बरामद हुए थे। सेना को शक है कि उरी में मारे गए आतंकियों का कनेक्शन पहलगाम में नरसंहार करते हुए 27 लोगों की जान लेने वाले आतंकियों से हो सकता है।

 

विज्ञापन

लगातार हो रही आतंकियों से मुठभेड़

बता दें कि गत 12 अप्रैल को अखनूर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 9 पंजाब रेजिमेंट के JCO कुलदीप चंद शहीद हुए थे। अखनूर के केरी बट्टल इलाके में एनकाउंटर हुआ था। इससे पहले 11 अप्रैल को किश्तवाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को ढेर किया था, जो जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी थे। मारे गए आतंकियों में जैश का टॉप कमांडर सैफुल्लाह भी था। 4 और 5 अप्रैल की रात को आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर किया गया था।

1 अप्रैल को कृष्णा घाटी सेक्टर के फॉरवर्ड एरिया में हुए एनकाउंटर में 4-5 घुसपैठिये ढेर किए गए थे। 30 दिन में कठुआ में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ 3 मुठभेड़ हुईं। 23 मार्च को हीरानगर सेक्टर में मुठभेड़ हुई थी। पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट के 5 आतंकवादियों के उस इलाके में होने की खबर थी, लेकिन वे फरार हो गए थे। 28 मार्च को हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए थे। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के 4 जवान तारिक अहमद, जसवंत सिंह, जगबीर सिंह और बलविंदर सिंह इस मुठभेड़ में शहीद हुए थे।

विज्ञापन

DSP धीरज सिंह समेत 3 जवान घायल हुए थे। 31 मार्च को पंजतीर्थी मंदिर के पास आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी। सेना ने राजबाग के रुई, जुथाना, घाटी, सान्याल, बिलावर में सर्च ऑपरेशन चलाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ