जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए 7 अहम फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवादियों और उनके समर्थकों को सख्त से सख्त सजा देने की कसम खाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को घोषणा की है कि भारत पहलगाम आतंकी हमला करने वाले आतंकवादियों को उनका साथ देने वालों को बख्शेगा नहीं।
27 भारतीयों के हत्यारों का पीछा दुनिया के अंत तक करेगा। 22 अप्रैल दिन मंगलवार को आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक हुई। इसमें पाकिस्तान के खिलाफ 7 बड़े फैसले लिए गए और उन्हें तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया। वहीं भारत सरकार के एक्शन से पाकिस्तान भी तिलमिला गया और भारत को पलटवार की धमकी दे रहा है।
भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए 7 फैसले…
1. भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है। विश्व बैंक की मध्यस्थता के साथ सिंधु जल संधि 1960 में हुई थी। संधि के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच बहने वाली सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के पानी के बंटवारा और इस्तेमाल कंट्रोल किया गया।
रावी, ब्यास, सतलुज, झेलम और चिनाब सिंधु नदी की बाईं तरफ की सहायक नदियां हैं, जबकि काबुल नदी दाईं तरफ बहने वाली सहायक नदी है। भारतीय क्षेत्र से नहीं बहती है। रावी, ब्यास और सतलुज पूर्वी नदियां हैं, जबकि सिंधु, झेलम और चिनाब पश्चिमी नदियां हैं। यह सभी नदियां भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
2. भारत ने पाकिस्तान के 3 सैन्य अधिकारियों को निष्कासित करेगा और इस्लामाबाद को नई दिल्ली स्थित अपने उच्च आयोग में कर्मचारियों की संख्या 55 से घटाकर 30 करने का निर्देश दिया।
3. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना (SVES) के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया।
4. अटारी बॉर्डर पर बनी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला किया गया। यह सीमा दोनों देशों के बीच एकमात्र जमीनी क्रॉसिंग है। अटारी चेक पोस्ट को पार करके पाकिस्तान गए भारतीयों को एक मई से पहले वापस आने को कहा गया है।
5. विदेश सचिव ने नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्च आयोग में तैनात रक्षा, सैन्य, नौसेना और एयरफोर्स सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया। उन्हें भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय दिया। भारत ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्च आयोग से अपने रक्षा, नौसेना और एयरफोर्स के सलाहकारों को भी वापस बुला लिया।
6. भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सर्विस को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की घोषणा की। विदेश मंत्रालय (MEA) ने आदेश जारी करके भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द कर दिए। पाकिस्तानी नागरिकों को दिए गए मेडिकल वीजा 29 अप्रैल तक वैध होंगे। बाकी सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा की अवधि समाप्त होने से पहले देश छोड़ना होगा।
7. पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर अटारी बॉर्डर, हुसैनीवाला बॉर्डर और सादकी बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी को छोटा कर दिया गया।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
4 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
5 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
7 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
8 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
9 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
10 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
11 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
13 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
13 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines