---विज्ञापन---

देश angle-right

Pahalgam Attack पर भारत के तेवर देख घबराया सैफुल्लाह कसूरी, मीडिया के सामने ऐसे गिड़गिड़ाया

पहलगाम आतंकी हमले पर भारत सरकार के तेवर देखकर लश्कर का डिप्टी चीफ घबरा गया है। उसने मीडिया के सामने आकर गिड़गिड़ाते हुए सफाई दी है। उसने आतंकी हमले में हाथ न होने की बात करते हुए भारत की खिलाफत की है। भारत पर ही हमला कराने के आरोप लगाए हैं।

---खबर नीचे जारी है---

लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी भारत के तेवर देखकर घबरा गया है। उसने मीडिया से रूबरू होकर पहलगाम आतंकी हमले में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया है। सैफुल्लाह ने एक वीडियो जारी किया है। उसकी आंखों में आंसू थे और वीडियो में वह कहते हुए सुना जा सकता है कि कोई पाकिस्तान की शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है। भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है। वह पाकिस्तानियों को भी अपने देश से निकाल रहा है।

उसने दुनिया को आगाह किया हैं कि भारत का समर्थन न करें। 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ है और 27 लोगों की जान गई है। उसकी हम निंदा करते हैं। भारत के मीडिया ने आतंकी हमले और 27 मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराया है। 24 घंटे से भारतीय मीडिया इल्जाम लगा रहा है। भारत ने सिंधु नदी जल समझौता रद्द कर दिया है। पाकिस्तानियों को अपने देश से निकाल रहा है। भारत जंगी दुश्मन है।

---खबर नीचे जारी है---

भारत की सरकार ने कश्मीर में 10 लाख सैनिक भेजकर जंग के हालात बनाए हुए हैं। भारत पाकिस्तान की शांति भंग करना चाहता है। दुनियाभर के देशों से अपील करते हैं कि वे आंखें बंद करके हिंदुस्तान की हिमायत न करें और सच का साथ दें। कश्मीर के पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ है, वह भारत की साजिश है। इसका पाकिस्तान से कोई ताल्लुक नहीं।

 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 24, 2025 08:50 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola