पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बर्बर आतंकी हमले पर भारत ने नाराजगी जताई तो पाकिस्तान भी आंखें दिखाने लगा है। भारत ने कड़े फैसले लिए तो पाकिस्तान ने भी जवाब देने का ऐलान कर दिया। इस बीच जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर पाकिस्तानी सेना द्वारा कुछ इलाकों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। भारतीय सेना ने भी इस फायरिंग का कड़ा जवाब दिया। हालांकि फायरिंग में दोनों ओर से जानी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन बॉर्डर पर तनाव का माहौल बना हुआ है।
भारतीय सेना के अधिकारियों ने फायरिंग की पुष्टि की, लेकिन अभी इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। वहीं LOC पर फायरिंग के बीच उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के कुलनार बाजीपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि इलाके में 2 या उससे अधिक आतंकवादी फंसे हुए हैं। एनकाउंटर में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। पिछले 2 दिन में बांदीपोरा में करीब 7 आतंकवादियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। पहलगाम के बाद जम्मू कश्मीर में सर्च ऑपरेशन चल रहे हैं।
फरवरी में भी की थी पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी
भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सीमा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की है। हमारे सैनिकों ने भी पलटवार किया है, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। इससे पहले फरवरी में भी पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर एक भारतीय चौकी पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी। भारत ने तब भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई थी। ताजा फायरिंग पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुई है। भारत और पाकिस्तान दोनों हाई अलर्ट पर हैं।
इस्लामाबाद ने जम्मू-कश्मीर आतंकी घटना और आज अरब सागर में कराची तट पर होने वाले संभावित मिसाइल परीक्षण के बीच अरब सागर के ऊपर नो-फ्लाई जोन जारी कर दिया है। पाकिस्तान से जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण कर रहा है। भारत की ओर से आशंका के मद्देनजर पाकिस्तान ने LOC पर अपन तरफ सेना भी तैनात कर दी है। 17 लड़ाकू विमान तैनात कर दिए है। साथ ही 20 स्कवाड्रन को अलर्ट मोड में रखा गया है। पाकिस्तान भारत की कार्रवाई का जवाब देने के मूड में है।
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM के छोड़ने के आदेश
1 hr agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
3 hrs agoLIVE: यूट्यूबर ध्रुव राठी को रिहा किया गया, दिल्ली पुलिस ने रात 3 बजे छोड़ा
3 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
11 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
13 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
13 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
13 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
14 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
15 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines