Pakistan terror links to TRF: पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले की जिम्मेदारी सबसे पहले द रेजिस्टेंस फ्रंट यानी टीआरएफ ने ली थी। हालांकि पाकिस्तान के मना करने के बाद टीआरएफ हमले वाली बात से मुकर गया। अब इस मामले में यूएनएससी की एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें एक बार फिर पाकिस्तान की पोल खुल गई है। यूएनएससी की प्रतिबंध निगरानी टीम की रिपोर्ट के अनुसार टीआरएफ ने दो बार हमले की जिम्मेदारी ली थी और हमले की तस्वीरें जारी की थी। टीम ने कहा कि बिना लश्कर के सपोर्ट के यह हमला नहीं हो सकता था।
TRF ने दो बार हमले की जिम्मेदारी ली
यूएनएससी की निगरानी टीम ने कहा कि टीआरएफ ने दो बार हमले की जिम्मेदारी ली। इसके अलावा हमले वाली जगह से तस्वीरें भी जारी की थी। रिपोर्ट के अनुसार यह हमला लश्कर के सपोर्ट के बिना नहीं हो सकता था। बता दें कि यूएनएससी ने आतंकी संगठनों की निगरानी करने वाली वार्षिक रिपोर्ट पेश की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 22 अप्रैल को 5 आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम नामक जगह पर हमला किया था। रिपोर्ट के अनुसार उस दिन टीआरएफ ने हमले की जिम्मेदारी ली और हमले वाली जगह की तस्वीर जारी की।
लश्कर और टीआरएफ एक-दूसरे के पूरक
टीम ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इसके बाद 23 अप्रैल को भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली। हालांकि जब अंतर्राष्ट्रीय दबाव पाकिस्तान पर बना तो संगठन ने हमले से किनारा कर लिया। इसके बाद न तो किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली और न ही किसी संगठन ने कोई बयान जारी किया। रिपोर्ट के अनुसार बिना लश्कर के सपोर्ट के यह हमला नहीं हो सकता था। लश्कर और टीआरएफ एक-दूसरे के पूरक है। दोनों के बीच गहरे संबंध हैं। टीआरएफ ने इस हमले को अंजाम दिया है।
ये भी पढ़ेंः Terrorists Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एनकाउंटर, सुरक्षा बलों ने ढेर किए 2 आतंकी
गृहमंत्री ने बताया ऐसे किया एनकाउंटर
बता दें कि भारत ने सोमवार को ऑपरेशन महादेव चलाकर पहलगाम हमले के तीनों आरोपी आतंकियों को ढेर कर दिया। इसकी पुष्टि स्वयं गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद में की। एनकाउंटर के बाद सेना के उच्चाधिकारियों ने तीनों आतंकियों के शव गृहमंत्री को वीडियो कॉल कर दिखाए। इसके अलावा गृहमंत्री शाह ने बुधवार को संसद में यह भी बताया कि किस तरह तीनों आतंकियों को घेरकर रखा गया था।
ये भी पढ़ेंः ऑपरेशन महादेव में मारे गए आतंकियों ने ही दिया था पहलगाम हमले को अंजाम, इन सबूतों ने खोला राज
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
4 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
6 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
8 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
9 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
10 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
10 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
11 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
11 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
12 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines