पहलगाम हमले पर जांच टीम के 5 बड़े खुलासे, औरंगजेब की तरह क्रूर थे आतंकी

पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को लेकर मेडिकल टीम ने बड़ा खुलासा किया है। मेडिकल टीम ने बताया कि मारे गए लोगों में से अधिकांश अर्द्धनग्न अवस्था में थे। इसके अलावा कई शवों के बॉडी पार्ट भी नजर आ रहे थे।

Pahalgam attack 2025

Pahalgam attack 2025

पहलगाम हमले के बाद एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हमले में मारे गए 26 लोगों के शवों की जांच करने वाली मेडिकल टीम ने बताया कि सभी शव अर्द्धनग्न अवस्था में थे। इससे ये पता चलता है कि आतंकियों ने मारने से पहले पर्यटकों की धार्मिक पहचान जानने की कोशिश की थी। सेना और सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने जब शवों की जांच की तो वे हैरान रह गए। उन्होंने पाया कि 26 में से 20 पीड़ितों के निचले शरीर के कपड़े अस्त-व्यस्त थे।

विज्ञापन

कलमा पढ़ने को कहा

जांच करने वाली मेडिकल टीम ने बताया कि कई शवों के बॉडी पार्ट नजर आ रहे थे। आतंकियों ने पीड़ितों की धार्मिक पहचान जानने के लिए एक क्रूर तरीका अपनाया था। बता दें कि धार्मिक पहचान करने का यह तरीका भारत में सबसे पहले औरंगजेब जैसे शासकों के समय में देखा गया था। चश्मदीदों ने बताया कि आतंकियों ने हर व्यक्ति की पहचान के लिए उसका पहचान पत्र मांगा था। इसके बाद उन्होंने कलमा पढ़ने को कहा था। इतना ही नहीं आतंकियों ने मारे गए लोगों से अपने कपड़े उतारने को कहा ताकि अंगों के जरिए उनकी पहचान की जा सके।

विज्ञापन

मारे गए पर्यटकों में सभी हिंदू

आतंकियों ने पूरी प्रकिया के जरिए ये जानने की कोशिश की ये हिंदू है कि नहीं। इसके बाद आतंकियों ने सभी लोगों को करीब से गोली मार दी। बता दें कि हमले में मारे गए 26 में से 25 लोग हिंदू थे। इस बीच एनआईए, आईबी और रॉ इस हमले की जांच में जुटी है। सूत्रों की मानें तो त्राल, पुलवामा, अनंतनाग और कुलगाम जैसी जगहों से लगभग 70 ओवरग्राउंड वर्कर्स से आईबी, रॉ और पुलिस की एक टीम पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

ओवरग्राउंड वर्कर्स की पहचान में जुटे अधिकारी

जम्मू-कश्मीर के अधिकारी ने कहा कि जांच टीम को 1500 ओवरग्राउंड वर्कर्स को जांच के लिए पकड़ा था। इनमें से 70 ओवरग्राउंड वर्कर्स ऐसे थे जिन पर पहलगाम हमले में रसद सहायता देने का संदेह था। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही उन लोगों तक पहुंचेंगे जिन्होंने आतंकियों को रसद और छिपने की जगह मुहैया कराई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ