Pahalgam terror attack: 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस हमले में 27 मासूम पर्यटकों की जान चली गई थी। मरने वालों में महाराष्ट्र के 6 नागरिक थे। इस हमले की पूरी दुनिया में कड़ी निंदा हो रही है। अब इस हमले की जांच में एक चौंकाने वाला मोड़ आया है। पुणे निवासी एक पर्यटक की बेटी के लिए बनाए गए रील्स वीडियो में दो संदिग्ध आतंकवादी कैमरे में कैद हो गए हैं। ये वीडियो हमले से ठीक चार दिन पहले का है। ऐसे में ये साफ है कि आतंकवादी पहले से ही हमले की तैयारी में जुटे थे।
रील्स से हुआ शॉकिंग खुलासा
दरअसल श्रीजीत रमेशन अपने परिवार के साथ कश्मीर की बैसरन वैली में घूमने गए थे। इस दौरान उनकी बेटी ने एक गाने में रील बनाई जिसमें बैकग्राउंड में दो संदिग्ध युवक कैमरे में दिख रहे हैं। ये वही चेहरे हैं जिनके स्केच आतंकवादियों के नाम पर जारी किए गए थे।
यह भी पढ़ें: एक और पाकिस्तानी मंत्री ने भारत को धमकाया, अगले 36 घंटे में हमला हो सकता है
राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपे वीडियो
श्रीजीत को जैसे ही वीडियो में आतंकवादियों की गतिविधि दिखी तो उन्होंने सारे वीडियो और फोटो तुरंत राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दिए हैं। अब इन रील्स की मदद से जांच एजेंसियां आतंकियों की मूवमेंट और पहचान को लेकर बड़ी लीड हासिल करने में जुटी गई है।
रील्स से मिले अहम सुराग
कश्मीर में घूमने गए श्रीजीत की बेटी के रील्स शूट देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए अहम सुराग बन चुकी है।
कैमरे की ये नजर अब आतंकियों तक पहुंचने की राह खोल सकती है। उम्मीद है कि जल्द से जल्द आतंकवादियों का पता लग जाएगा और उन मासूम लोगों को न्याय मिलेगा जिन्होंने इस आतंकी हमले में अपनी जान गंवा दी।
यह भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान गई तो जिंदा नहीं रहूंगी’, वीजा विवाद पर छलका सीमा हैदर का दर्द
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
6 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
7 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
9 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
10 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
11 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
13 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
13 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
15 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
15 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines