पहलगाम हमले के बाद एक तरह भारत सरकार लगातार एक्शन ले रही है। देर शाम हुई सीसीएस की बैठक में पीएम मोदी ने एक साथ 5 फैसले लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। इस हमले के बाद से ही देशभर में गुस्सा है। हरकोई पूछ रहा है कि सरकार आतंकियों से बदला कब लेगी? इस बीच पाकिस्तान के उच्चायोग के बाहर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां उच्चायोग में तैनात एक कर्मचारी केक लेकर अंदर जा रहा था। इस दौरान वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने उसको घेर लिया और सवाल किया कि आखिर किस खुशी में ये केक लेकर अंदर जा रहे हो। हालांकि वह मीडिया के सवालों से बचता नजर आया।
ये भी पढ़ेंः जंग हुई तो भारत के सामने 10 मिनट नहीं टिक पाएगा पाकिस्तान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत
बता दें कि भारत ने पहलगाम हमले के बाद नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात तीनों सेनाओं के रक्षा सलाहकारों को 7 दिन में देश छोड़ने का आदेश दिया है। इसके साथ ही भारत ने भी इस्लामाबाद में तैनात सैन्य सलाहकारों को वापस बुला लिया है। इस फैसले से पहले दोनों देशों के दूतावास में 55 कर्मचारी मौजूद थे। अब इसकी संख्या घटकर 30 रह जाएगी। गौरतलब है कि पाकिस्तानी दूतावास के बाहर सुरक्षा घटा दी गई है। पहले यहां पर दिल्ली पुलिस के जवान हर समय तैनात रहते थे। फिलहाल यहां पर मीडियाकर्मी मौजूद है।
इससे पहले बुधवार रात को पाकिस्तान में भारत सरकार के एक्शन को लेकर खौफ दिखा। पाकिस्तान ने बॉर्डर पर कराची में तैनात लड़ाकू विमान को भारत से लगे बॉर्डर पर तैनात कर दिया। वहीं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने बयान देकर कहा कि बिना किसी सबूत के भारत की ओर से यह कार्रवाई की गई है। ऐसे में हम भी आज एक बड़ी बैठक कर भारत के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेंगे।
ये भी पढ़ेंः पहलगाम हमले के बाद भारत का जवान शहीद, उधमपुर में चल रही आतंकियों से मुठभेड़
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
5 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
5 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
5 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
6 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
7 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
8 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
9 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
10 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
11 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines