हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पहलगाम हमला: 'मुस्लिम और कश्मीरियों को...', विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने की खास अपील

पहलगाम हमले में मारे गए 26 बेकसूर लोगों में से एक करनाल निवासी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी थे। उनकी पत्नी हिमांशी नरवाल लगातार सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए खास अपील की है। साथ ही हिमांशी ने दोषियों को सजा देने की भी मांग की।

विज्ञापन

देश में पहलगाम हमले की आग अभी तक शांत नहीं हुई है। एक तरफ लगातार पाकिस्तान से गोलीबारी की खबरें सामने आ रही हैं, तो दूसरी तरफ पीड़ितों के परिवार का दुख छलक रहा है। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले में अपनी जान गंवाने वाले करनाल निवासी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी का बयान सामने आया है। उन्होंने इस दौरान लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो सिर्फ शांति चाहती हैं, किसी भी मुस्लिम या कश्मीरी से नफरत न की जाए। उन्होंने कहा कि जिसने ये हमला किया है, उसको सजा मिलनी चाहिए।

विनय नरवाल का था जन्मदिन

शादी के कुछ दिन बाद ही विनय नरवाल और हिमांशी हनीमून के लिए कश्मीर गए थे, जहां पर आतंकी हमले में विनय की जान चली गई। 1 मई को विनय के जन्मदिन के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जहां पर उनका पूरा परिवार मौजूद था। मीडिया से बात करते हुए हिमांशी ने लोगों को शांति का संदेश देते हुए कहा कि ‘हम केवल शांति चाहते हैं, हमें न्याय चाहिए।’

ये भी पढ़ें: Pahalgam में मारे गए लेफ्टिनेंट Vinay Narwal की पत्नी का Elvish Yadav संग खास ‘रिश्ता’, खुद किया खुलासा

विज्ञापन

हमले के बाद देशभर में कई जगहों पर मुस्लिमों को लेकर एक अलग नजरिया देखने को मिला। इस पर हिमांशी का कहना है कि ‘मुसलमानों और कश्मीरियों से नफरत न करें। बल्कि, उन लोगों को सजा दें, जिन्होंने ये हमला किया है। साथ ही उन्होंने विनय नरवाल के लिए प्रार्थना करने की अपील भी की।

परिवार हुआ भावुक

हिमांशी और उनका परिवार विनय को याद करके भावुक हो गए। हिमांशी ने कहा कि ‘हम नहीं चाहते कि किसी के साथ भी ऐसा हो, जैसा हमारे साथ हुआ है। हम सिर्फ शांति चाहते हैं, आतंकियों को सजा दी जाए, जिन्होंने मासूम लोगों की जान ली है। इसके अलावा, उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि ‘हम सभी लोगों से अपील करते हैं कि वे ब्लड डोनेशन के लिए आगे आएं।’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: लेफ्टिनेंट विनय की अर्थी को बहन ने दिया कंधा और मुखाग्नि…CM के सीने से लग फूट-फूटकर रोई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola