पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए। इससे पाकिस्तान बौखलाया और उसने भी भारत के खिलाफ फैसले लिए। भारत का सबसे बड़ा और अहम फैसला ‘सिंधु जल समझौता’ को स्थगित करना माना जा रहा है। पाकिस्तान भी इसको लेकर काफी परेशान है। हालांकि पाकिस्तान के मंत्री लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं और परमाणु हमले की धमकी दे रहे हैं। आइए देखते हैं कि पाकिस्तान में नेता क्या-क्या बयान दे रहे हैं।
पाकिस्तानी मंत्री की गीदड़ भभकी
पाकिस्तान के रेल मंत्री मोहम्मद हनीफ अब्बासी ने परमाणु हमले की धमकी देते हुए कहा कि अगर हमारा पानी बंद करेंगे तो जंग के लिए तैयार हो जाएं। हमने गोरी, शाहीन, गजनवी जैसी मिसाइलें चौक पर सजाने के लिए नहीं रखी हैं। ये हमने हिंदुस्तान के लिए रखी हैं। हमारे पास 130 परमाणु हथियार हैं, जिन्हें हमने मॉडल बनाने के लिए नहीं रखा है। हनीफ अब्बासी ने कहा कि किसी को यह नहीं पता कि हमने इन्हें पाकिस्तान में कहां रखा हुआ है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि सभी परमाणु हथियारों का मुंह हिंदुस्तान की तरफ है।
क्या बोले अफरीदी ?
वहीं क्रिकेटर शहीद अफरीदी ने कहा है कि हमला होने के बाद भारत ने तुरंत पाकिस्तान का नाम ले लिया। ऐसा नहीं होना चाहिए था, सबूतों के साथ आना चाहिए था। लड़ाई-झगड़े का कोई कारण नहीं है। आतंकवाद का कोई भी समर्थन नहीं करता है। पड़ोसी मुल्क होते हैं तो इस तरह की चीजें होती रहती हैं।
‘इस मामले की हो निष्पक्ष जांच’
वहीं पाकिस्तान के गृह मंत्री और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि भारत में हुए हमले की हम जांच की मांग करते हैं। हम चाहते हैं कि कोई निष्पक्ष और स्वतंत्र टीम इस मामले की सच्चाई से जांच करे। हम इस तरह की जांच टीम का पूरी तरह से समर्थन करने के लिए तैयार हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके। पाकिस्तान हमेशा शांति और कानून का पालन करता आ रहा है।
‘सिंधु हमारी है और सिंधु हमारी ही रहेगी’
पाकिस्तानी नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सिंधु नदी इस्लामाबाद की है और हमेशा इस्लामाबाद की ही रहेगी। अगर पानी का बहाव रोका गया तो इसकी जगह “भारतीय खून बहेगा”। भुट्टो ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर “झूठे आरोप लगाए हैं” और सिंधु जल संधि के निलंबन पर अधिक ध्यान दिया है। जरदारी ने कहा, “मैं यहां सुक्कुर में सिंधु नदी के किनारे खड़ा होकर भारत को बताना चाहता हूं कि सिंधु हमारी है और सिंधु हमारी ही रहेगी, चाहे इस सिंधु में पानी बहे या उनका खून।”
“…. व्यापक युद्ध होगा”- पाकिस्तानी मंत्री
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा एम आसिफ ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि पाकिस्तान का आतंकवाद को सपोर्ट करने और टेरर फंडिंग करने का लंबा इतिहास रहा है। हम लोग 30 साल से इस गंदे काम को अमेरिका के लिए करते आ रहे हैं। पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा खत्म हो चुका है। लश्कर-ए-तैयबा का अतीत में पाकिस्तान के साथ कुछ लिंक थे लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हम इसकी मदद करते हैं। हाल ही दिए एक इंटरव्यू में आसिफ ने कहा, “यदि कोई व्यापक हमला या ऐसा कुछ होता है, तो जाहिर है कि एक व्यापक युद्ध होगा।”
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines