पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोंक कर रखा दिया। इसे लेकर देशवासियों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान का पुतला जलाया। जांच एजेंसियों ने 3 आतंकियों के स्केच जारी किए हैं। इस बीच अनंतनाग की पुलिस ने आतंकियों की सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये नकद देने का ऐलान किया है।
अनंतनाग पुलिस ने बुधवार इस कायराना हमले में शामिल आतंकवादियों को मार गिराने में मदद करने वाली किसी भी जानकारी के लिए 20 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। इसे लेकर पुलिस की ओर से फोन नंबर भी जारी किया गया है। ये अनंतनाग एसएसपी का फोन नंबर – 9596777666 और अनंतनाग पीसीआर फोन नंबर – 9596777669 है। साथ में एक ईमेल भी जारी किया गया। इस मोबाइल नंबर और ईमेल पर आतंकियों की जानकारी देने वाले को 20 लाख रुपये इनाम भी मिलेगा।
यह भी पढे़ं : पाकिस्तान भुगतेगा नतीजा, पानी बंद-रद्द वीजा, 5 कूटनीतिक फैसलों के क्या हैं मायने
पश्तो भाषा में बात कर रहे थे आतंकी
आतंकियों ने पहलगाम में पर्यटकों को अपना निशाना बनाया था और AK 47 से हमला किया। आतंकियों ने गोली मारकर 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि आतंकवादी पश्तो भाषा में बात कर रहे थे। हमले में दो स्थानीय आतंकी भी शामिल थे।
पाकिस्तान के खिलाफ डिप्लोमेटिक स्ट्राइक
पहलगाम अटैक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक हुई, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ 5 बड़े फैसले लिए गए। भारत सरकार ने पाकिस्तान का हुक्का पानी बंद कर दिया। केंद्र सरकार ने डिप्लोमेटिक स्ट्राइक करते हुए वीजा रद्द कर दिया और सिंधु जल समझौते को रोक दिया। साथ ही बीजेपी गुरुवार को पाकिस्तान उच्चायोग के सामने प्रदर्शन करेगी।
यह भी पढे़ं : ‘बस कुछ ही समय…’, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर राजनाथ सिंह ने दिए ये बड़े संकेत
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
36 mins agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
38 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 hr agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
1 hr ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
2 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
3 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
4 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
5 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
6 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines