जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जहां देश में आक्रोश का माहौल है, देश के हर एक नागरिक पाकिस्तान से इस हमले का बदला लेना चाहता है। इसी बीच, आतंकी हमले के बाद फिर से पहलगाम की शांत घाटी धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट रही है। भारत के मिनी स्विजरलैंड में टूरिस्टों का आना शुरू हो गया है। पहलगाम के लोगों ने एक बार फिर से घरेलू और इंटरनेशनल दोनों टूरिस्टों का स्वागत करना शुरू कर दिया है। हालांकि, पर्यटकों की संख्या अभी भी पहले से काफी कम है।
‘कश्मीर अब सुरक्षित है’
आतंकी हमले के बाद फिर से गुजरात, कोलकाता, बैंगलुरू और दूसरे देशों से लोग पहलगाम की घाटी में छुट्टियां मनाने आ रहे हैं। इंडिया टुडे से बात करते हुए कोलकाता और बैंगलुरू से आए टूरिस्ट ने घाटी की सुरक्षा पर भरोसा जताते हुए कहा कि टेनश के बावजूद वे अपनी छुट्टियों की प्लानिंग में पहलगाम की यात्रा शामिल कर रहे हैं। कोलकाता के एक टूरिस्ट ने कहा कि कश्मीर अब सुरक्षित है, सब कुछ खुला है, पर्यटक सुरक्षित हैं, हर कोई आ रहा है।
‘चिंता की कोई बात नहीं’
एएनआई से बात करते हुए गुजरात के सूरत से आए मोहम्मद अनस ने कहा कि पहलगाम में कारोबार पहले की तरह ही चल रहा है। भारतीय सेना, सरकार और स्थानीय लोग हमारी सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं और हमारे साथ खड़े हैं। यहां चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि आतंकी हमले के बाद वह भी बाकी लोगों की तरह ही डर गए थे और यहां से निकलना चाहते थे। लेकिन फिर स्थानीय लोगों और सेना ने हमें प्रेरित किया कि हम अपनी यह यात्रा जारी रखें।
‘बहुत ही दयालु हैं यहां के लोग’
क्रोएशिया से आई एक महिला पर्यटक ने कहा कि वह यहां पर पिछले 3-4 दिनों से हैं और वह यह बहुत सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत देश बहुत सुंदर है और उन्हें यहां कोई परेशानी नहीं है। कश्मीर सुंदर और सुरक्षित जगह है। यहां के लोग बहुत ही दयालु हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार के 17 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने लोगों के दी खास सलाह
‘आतंकी हमले का मकसद’
इस बीच, बॉलीवुड एक्टर अतुल कुलकर्णी भी रविवार को जम्मू-कश्मीर पहुंचे। वह रविवार की सुबह श्रीनगर से सीधे पहलगाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ANI से बात करते हुए कहा कि आतंकी हमले का मकसद था कि टूरिस्ट कश्मीर न आएं। अगर हम कश्मीर घूमने का प्लान कैंसिल करते हैं तो यह आतंकियों के इरादों को सफल करना होगा।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
47 mins agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 hr agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
3 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
4 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
5 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines