पद्म पुरस्कार 2026 : अल्का याग्निक, ममूटी और भगत सिंह कोश्यारी को मिला पद्म भूषण, देखें पूरी लिस्ट

Padma awards 2026 winners list: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है. इस साल की सूची में कला, समाज सेवा और सार्वजनिक मामलों में योगदान देने वाली कई दिग्गज हस्तियों को शामिल किया गया है.

Padma Bhushan Winners List
विज्ञापन

Padma awards 2026 winners list: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है. इस साल की सूची में कला, समाज सेवा और सार्वजनिक मामलों में योगदान देने वाली कई दिग्गज हस्तियों को शामिल किया गया है. अपनी सुरीली आवाज से दशकों तक राज करने वाली मशहूर गायिका अल्का याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा. उनके साथ ही दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी को भी पद्म भूषण देने की घोषणा की गई है, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को उनके लंबे सार्वजनिक जीवन के लिए पद्म भूषण से नवाजा गया है. वहीं, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है.

यह भी पढ़ें: ‘पद्म रणनीति’ से झारखंड साधने की तैयारी? पूर्व सीएम शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान, सरकार का ऐलान

विज्ञापन

इन दिग्गजों को भी मिला पद्म भूषण

  • बैंकिंग सेक्टर के दिग्गज उदय कोटक
  • भारतीय टेनिस को वैश्विक पहचान दिलाने वाले खिलाड़ी विजय अमृतराज
  • विज्ञापन जगत के जादूगर पीयूष पांडे को मरणोपरांत
  • चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. नोरी दत्तात्रेयडू
  • खेल और राजनीति में योगदान के लिए वीके मल्होत्रा को मरणोपरांत
  • व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए कल्लीपट्टि रामास्वामी पलानीस्वामी
  • प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी एस के एम मयिलानंदन
  • कला और साहित्य के क्षेत्र में बहुत बड़ा नाम हैं शतावधानी आर गणेश
  • केरल के प्रभावशाली सामाजिक नेता वेल्लापल्ली नटेशन

यह भी पढ़ें: Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, पढ़ें विजेता नायकों के नाम

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ