Padma Awards 2023: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर दिलीप महालनाबिस को मरणोपरांत पद्मविभूषण पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा सपा नेता मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्मविभूषण पुरस्कार दिया गया है।कुमार मंगलम बिरला, वानी जयराम, जाकिर हुसैन, सुमन कल्याणपुर समेत कुल 9 लोगों को पद्मविभूषण पुरस्कार दिया गया है। कुल 106 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया है।
और पढ़िए – त्रिपुरा चुनाव: BJP ने घोषित किए 48 उम्मीदवारों के नाम, बोरडोवली सीट से लड़ेंगे CM माणिक
जानकारी के मुताबिक अक्टूबर 2022 में दिलीप महालनाबिस का 87 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने ओरल रिहाइड्रेशन (ORS) के क्षेत्र में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान शरणार्थी शिविरों में अपनी सेवा दी थी।
और पढ़िए – मध्य प्रदेश के मुरैना में सुखोई और मिराज फाइटर आपस में टकराए, दोनों पायलट सुरक्षित
इसके अलावा अंडमान के सेवानिवृत्त सरकारी डॉक्टर रतन चंद्र कार को मेडिसिन (चिकित्सक) के क्षेत्र में पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया है। रतन चंद्र कार के अलावा, हीराबाई लोबी, मुनीश्वर चंदर डावर को भी पद्म श्री देने की घोषणा की गई है। पद्मश्री के लिए 91 ओर लोगों का चयन किया गया है। अभिनेत्री रविना टंडन, बिहार की सुभ्रद्रा देवी, सुपर 30 के आनंद कुमार समेत दिग्गज राजनेता, व्यवसायी, वैज्ञानिक और डॉक्टर से लेकर लोक सेवा में लगे कलाकार और आम लोग को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक नगा सामाजिक कार्यकर्ता रामकुइवांगबे न्यूमे, केरल के गांधीवादी वी पी अप्पुकुट्टन पोडुवल, नगा संगीतकार मोआ सुबोंग भी पद्म श्री दिया गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल की 102 वर्षीय सरिंदा वादक मंगला कांति रॉय, जैविक खेती करने वाले 98 वर्षीय किसान तुला राम उप्रेती को भी पद्मश्री दिया जाएगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में आज ठाकरे बंधुओं का गर्जना मोर्चा, CJP नेता भी होंगे शामिल
26 mins agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
7 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
8 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
8 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
10 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
10 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
11 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
12 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
13 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines