परीक्षा पे चर्चा (PPC) कार्यक्रम इस बार एक नए अंदाज में सामने आ रहा है। शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि अनूठे कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के छात्रों शिक्षकों, अभिभावकों से बात करते हैं परीक्षा के तनाव पर चर्चा करने और परीक्षाओं को एक त्योहार की तरह मनाने के मकसद के साथ परीक्षा पर चर्चा शुरू किया गया है, 2018 से शुरू हुआ ये कार्यक्रम हर साल नये आयाम तय कर रहा हैं। PPC 2026 इस बार इसलिए खास है क्योंकि इसमें 3.70 करोड़ से अधिक रिकॉर्ड पंजीकरण हुए हैं।
इससे पहले साल 2025 के संस्करण ने भी सबसे ज्यादा पंजीकरण के कारण गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। यह कार्यक्रम छात्रों के परीक्षा तनाव को कम करने, उन्हें प्रेरित करने और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ परीक्षाओं का सामना करने में मदद करता है। पीएम मोदी छात्रों के साथ सीधे संवाद कर उन्हें परीक्षा के तनाव, समय प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य पर टिप्स देते हैं।
बोर्ड एग्जाम के लिए छात्रों को देंगे सक्सेस मंत्र
हर साल परीक्षा पर चर्चा एक नए कलेवर के साथ इसे पेश किया जाता है। इस बार भी कई वीडियो के माध्यम से शिक्षा मंत्रालय द्वारा ही ये बताने की कोशिश की गई कि परीक्षा पर चर्चा देश के हर छात्र के लिए कितना जरूरी हैं। प्रधानमंत्री ने नागरिकों को 6 फरवरी को प्रसारित होने वाले विशेष परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को देखने के लिए आमंत्रित किया है। पीएम मोदी छात्रों के साथ सीधे संवाद कर उन्हें परीक्षा के तनाव, समय प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य पर टिप्स देते हैं।
पीपीटी 2026 का आयोजन 6 फरवरी 2026 को हो रहा है। यह पहल केवल परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के लिए नहीं, बल्कि छात्रों को जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है। ताकि वे इन रोचक संवादों और भारत की युवाओं की सामूहिक भावना को देख सके। वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है परीक्षा पर चर्चा इस बार अनोखे और अनूठे अंदाज में आ रहा है, परीक्षा के डर को भगाने,पॉजिटिव सोच और कॉन्फिडेंस से आगे बढ़ाने के लिए सभी एग्जाम वॉरियर्स को परीक्षा पर चर्चा 2026 से जुड़ने का आह्वान किया गया है।
आपको बता दें कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से युवा छात्रों से संवाद स्थापित किया जाता है। इस साल देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के 7 लोक कल्याण मार्ग पर एक्जाम वॉरियर्स के साथ चर्चा भी की गई है। पीएम ने अनुभव को प्रेरणादायक बताया और छात्रों के उत्साह की सराहना की है। तनाव मुक्त परीक्षा के महत्व पर जोर दिया और चुनौतियों से बाहर यानि संतुलन बनाने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए व्यावहारिक सुझाव साझा किया
प्रधानमंत्री ने एक्स के पोस्ट में कहा कि जैसे-जैसे परीक्षाएं निकट आ रही हैं। परीक्षा पर चर्चा भी वापस आ गया है। इस बार कई जगहों पर छात्रों के साथ चर्चा हुई है हाल ही में जारी एक वीडियो में देश के अलग-अलग राज्यों के छात्रों को शामिल किया गया है जो अपनी मातृभाषा में अपनी बात रखते हैं नजर आ रहे हैं महाराष्ट्र, बंगाल, असम और दक्षिणी राज्यों को इस वीडियो में शामिल किया गया है।
कैसे देख पाएंगे आप?
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को दूरदर्शन (DD News) पर लाइव प्रसारण, MyGov.in की वेबसाइट पर, PMO और शिक्षा मंत्रालय के YouTube चैनल पर देखा जा सकता है। साथ ही स्कूलों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे बच्चों के लिए बड़ी स्क्रीन पर इसे दिखाने का इंतजाम करें।
संबंधित खबरें
पूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
19 mins ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
3 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
3 hrs agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'मुरसु' का असर, विजयवाड़ा से इंडिगो की 10 उड़ानें रद्द
4 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
4 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
5 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
12 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
12 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
13 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines