नई दिल्ली: चीन ने फिर से दुनिया को संकट में डाल दिया है। कोरोना के केस चीम में अचानक से बढ़ने लगे हैं। नए वैरिएंट BF.7 ने कई देशों में हाहाकार मचा दिया है। ब्लूमबर्ग ने गुरुवार को लंदन स्थित एक एनालिटिक्स फर्म के नए शोध का हवाला देते हुए बताया कि चीन संभवतः दुनिया में अब तक के सबसे बड़े कोविड -19 प्रकोप को रोकने के लिए संघर्ष कर रहा है।
हर दिन हो रही हैं 5,000 मौतें
चीन में हर 24 घंटे में एक लाख कोविड -19 मामले और 5,000 मौतें दर्ज हो रही हैं। एयरफिनिटी लिमिटेड के अनुसार, कोविड प्रोटोकॉल को खत्म करने के बाद चीन में कोरोना आक्रमक हुआ है। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि अगले महीने तक दैनिक नए मामले बढ़कर 3.7 मिलियन हो सकते हैं और मार्च तक 4.2 मिलियन।
आंकड़े छिपा रहा है चीन
चीन ने आज सुबह पिछले 24 घंटों में 3,000 से कम नए मामलों (विदेशी आगमन को छोड़कर) और उस समय में कोविड -19 की शून्य मौतों का दावा किया। सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने टेस्टिंग बूथों को बंद कर दिया है और हर संक्रमण को अपने दैनिक टैली में शामिल करने के प्रयासों को समाप्त कर दिया है। चीन ने कोविड संक्रमणों की कोई विस्तृत संख्या जारी नहीं की है, लेकिन बीजिंग में संक्रमण दर 50 प्रतिशत से अधिक हो सकती है, यहां तक कि सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में यह संख्या 70 प्रतिशत से अधिक हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट में गुरुवार को यह जानकारी दी गई है। बीजिंग में श्मशान पूरी क्षमता से चल रहे हैं लेकिन कुछ शवों को जलाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है स्थिति गंभीर है। रिपोर्ट के अनुसार, ओमिक्रॉन वेरिएंट से अपेक्षाकृत कम लोगों की मौत होती है मगर देश की बड़ी बुजुर्ग आबादी के कारण यह वैरिएंट चीन को भारी झटका दे सकता है।
स्वास्थ्य व्यवस्था बिगड़ गई है
चीन के अस्पताल में कोरोना के मरीज भरे पड़े हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था बिगड़ गई है। लोगों को बेड नहीं मिल रहे हैं। भारत में कोरोना को लेकर सरकार अलर्ट हो गई है। बुधवार को भारत ने नए BF.7 संस्करण के अपने पहले मामलों की पुष्टि की है। तीन गुजरात से और एक ओडिशा से। सरकार ने कहा है कि चारों को अलग-थलग कर दिया गया उनका इलाज किया गया और वे संक्रमण से उबर चुके हैं।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
5 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
6 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
8 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
10 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
10 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
11 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
11 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines