कनाडा में कार चोरी का विरोध करने पर भारतीय मूल के छात्र की हत्या, अस्पताल में छह दिन लड़ी जिंदगी की जंग
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Mississauga: कनाडा के मिसिसॉगा में अपनी कार चोरी का विरोध करना भारतीय मूल के छात्र गुरविंदर नाथ को बड़ा महंगा पड़ा। बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद 6 दिन अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उसने दमतोड़ दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के गुरविंदर बिजनेस स्कूल में फाइनल सेमेस्टर का छात्र था। वह ब्रैम्पटन इलाके में रहता था। फिलहाल उसकी गर्मियों की छुट्टियां चल रहीं थी। इस दौरान वह पिज्जा डिलीवरी का काम कर रहा था। जानकारी के अनुसार घटना 9 जुलाई देर रात करीब 2.10 बजे की है। गुरविंदर पिज्जा डिलीवरी करने गया था। इस दौरान कुछ बदमाशों ने उसकी गाड़ी चुराने का प्रयास किया। यह देख गुरविंदर उनसे भिड़ गया।
गुस्साए बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गुरविंदर के सिर में गंभीर चोट आई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। गंभीर हालत में गुरविंदर को समीप के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां छह दिन मौत से जूझने के बाद 14 जुलाई को उसने दमतोड़ दिया।
बता दें कनाडा स्थित उच्चायोग की मदद से गुरविंदर का शव 27 जुलाई को भारत पहुंचेगा। इस बीच घटना के विरोध में मिसिसॉगा के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। कनाडा पुलिस के अनुसार बदमाशों की धर-पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही कार छोड़कर फरार हो गए थे।
कनाडा में भारत के कांसुलेट जनरल सिद्धार्थ नाथ ने घटना पर दुख जताया। मृतक के परिवार के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि इस नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती। वह पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेंगे।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: