अंगदान से बची 4 लोगों की जिंदगी, उत्तर भारत में पहली बार ट्रांसप्लांट किए गए दोनों हाथ

First Bilateral Hand Transplant In North India: नई दिल्ली में स्थित सर गंगाराम अस्पताल में एक व्यक्ति में दोनों हाथ ट्रांसप्लांट किए गए हैं। यह उत्तर भारत में अपनी तरह की पहला मामला है।

Doctors performing surgery

Representative Image (Pixabay)

First Bilateral Hand Transplant In North India : दूसरों की निस्वार्थ मदद की नजीर पेश करते हुए मीना मेहता के मरणोपरांत अंगदान ने कई और लोगों को जीवन का उपहार दिया है। उनकी एक किडनी गुरुग्राम स्थित फोर्टिस अस्पताल भेजी गई है। वहीं, दोनों हाथ, लिवर और कॉर्निया सर गंगाराम अस्पताल भेजे गए हैं।

विज्ञापन

गंगाराम अस्पताल ने उत्तर भारत का पहला बाइलेटरल हैंड ट्रांसप्लांट भी किया। इसके जरिए मीना मेहता के बाथ दिल्ली के रहने वाले एक शख्स को लगाए गए हैं। 45 साल के इस शख्स ने अक्टूबर 2020 में एक रेलवे ट्रैक पार करते समय हुए हादसे में अपने दोनों हाथ गंवा दिए थे।

विज्ञापन

12 घंटे से ज्यादा समय तक चला ऑपरेशन

जानकारी के अनुसार हाथ ट्रांसप्लांट करने के लिए ऑपरेशन 12 घंटे से अधिक समय तक चला था। इसके अलावा जिसे किडनी मिली है वह महिला एक टेक प्रोफेशनल है और 11 साल से हीमोडायलिसिस पर थी। डॉक्टरों के अनुसार अब उसकी स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है।

अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि उत्तर भारत में हमने पहली बार बाइलेटरल हैंड ट्रांसप्लांट सफल रूप से किया है। इस सर्जरी की प्रक्रिया बेहद जटिल और असाधारण थी। दोनों हाथों को ट्रांसप्लांट करने के लिए पेशेनर सर्जन्स की टीम ने अद्भुत मेहनत की जिसका परिणाम सफलता के रूप में देखने को मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ