राजनीतिक कारणों से नहीं चुना गया वंदे भारत का 'भगवा' रंग, रेल मंत्री ने बताई असल वजह
Edited By Rakesh Choudhary

Orange Vande Bharat Express Train Update Ashwini Vaishnaw No Politics
Edited By Rakesh Choudhary

Orange Vande Bharat Express Train Update Ashwini Vaishnaw No Politics
Orange Vande Bharat Express Train Update Ashwini Vaishnaw No Politics: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत ट्रेनों के नारंगी रंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रेल मंत्री ने कहा कि इसके पीछे की वजह राजनीतिक नहीं बल्कि साइंटिफिक है। उन्होंने हाल ही में वंदे भारत के स्लीपर वर्जन की झलक भी सोशल मीडिया पर दिखाई है। रेल मंत्री ने कहा कि मानव की आंखों के लिए दो रंग सबसे आसानी से दिखने वाले माने जाते हैं। पीला और नारंगी। यूरोप में लगभग 80 फीसदी ट्रेने नारंगी या पीले रंग में होती है।
वैष्णव ने आगे बताया कि सिल्वर रंग भी ऐसा रंग है जो पीले और नारंगी की तरह ही चमकीला होता है। लेकिन वह आंखों की दृश्यता के पैमाने पर फिट नहीं बैठता। रेल मंत्री ने कहा कि इसलिए जहाजों में ब्लैक बाॅक्स नारंगी रंग के होते हैं। रेल मंत्री ने कहा कि जीवन रक्षक नौकाएं और जैकेट भी पीले रंग के होते हैं।
बता दें कि रेलवे ने 24 सितंबर को केरल के कासरगोड और तिरुवनंतपुरम के बीच अपनी पहली नारंगी-ग्रे रंग की ट्रेन शुरू की थी। पीएम मोदी ने 24 सितंबर को एक साथ 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी। कासरगोड-तिरुवनंतपुरम 31वीं वंदे भारत ट्रेन थी।
रेल मंत्री ने कुछ दिनों पहले एक्स पर एक पोस्ट साझा की थी। जिसमें उन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर वर्जन की झलक दिखाई थी। बताया जा रहा है कि सरकार 2024 तक स्लीपर वंदे भारत के पहले वर्जन को लाॅन्च कर सकती है। तारीख को लेकर अभी सरकार ने कोई खुलासा नहीं किया है। जानकारी के अनुसार पहली ट्रेन में 857 बर्थ हो सकती हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: