हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

राज्यसभा में विपक्ष ने किया वॉक आउट, पीएम को सदन में बुलाने की थी मांग

राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान गृहमंत्री सदन को संबोधित कर रहे थे। तभी विपक्ष ने सदन में पीएम मोदी को बुलाने की मांग करते हुए हंगामा किया और वॉक आउट कर दिया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
राज्यसभा में हंगामा करते विपक्षी सांसद।

राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो रही थी। गृहमंत्री अमित शाह सदन को संबोधित कर रहे थे। ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव पर जानकारी दे रहे थे। लेकिन विपक्ष ने जोरदार हंगामा करते हुए पीएम मोदी को सदन में बुलाने की मांग की। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अगर पीएम खुद सदन में आकर जवाब नहीं देते तो यह सदन का अपमान है। इसके बाद विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। मल्लिकार्जुन खड़गे की मांग पर इस पर गृहमंत्री अमित शाह ने हंसते हुए कहा कि ये मुद्दा खड़गे साहाब उठा रहे। ज्यादातर महत्वपूर्ण मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी खड़गे साहाब को बोलने नहीं देती। पीछे से खड़े करती है। वो लोग मुद्दा उठा रहे हैं।

गृहमंत्री ने की थी बहिष्कार की भविष्यवाणी

पीएम को बुलाने की मांग जब विपक्षी सांसद हंगामा कर रहे थे। तभी उपसभापति ने सभी से गृहमंत्री को सुनने की अपील की। इतने में सांसद प्रमोद तिवारी खड़े होकर तंज कसते हुए कहा कि माननीय गृहमंत्री जी बोलें, आर्टिकल 75 में उन्हें बोलने का पूरा अधिकार है। तिवारी को टोकते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि तिवारी जी बहिष्कार करने का तय करके आए हो क्या?

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor को लेकर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर उठाया सवाल, बीजेपी नेताओं पर भड़के, पढ़ें भाषण की बड़ी बातें

उपसभापति पर उठाए सवाल

गृहमंत्री के भाषण की शुरुआत में ही विपक्षी सांसदों ने बवाल शुरू कर दिया। पीएम मोदी को सदन में बुलाने की बात पर उपसभापति ने कहा कि मैंने पहले भी सभी को ब्रीफ किया था कि सरकार की ओर से कोई मंत्री जवाब दे सकता है। हरिवंश ने खड़गे से कहा कि आपको बोलने का मौका दिया गया। इस पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरिवंश से कहा कि आप हर बार टोकते रहते हो। इसी बात पर हंगामा करते हुए विपक्ष ने वॉक आउट कर दिया।

यह भी पढ़ें: ‘POK नेहरू जी की विरासत है…’, लोकसभा में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, पढ़ें 10 बड़ी बातें

पीएम आंएगें तो और तकलीफ होगी- शाह

विपक्षी सांसद सदन में पीएम मोदी को बुलाने की मांग कर रहे थे। तभी गृहमंत्री ने कहा कि मैं जवाब देता हूं इसका। शाह ने कहा कि पीएम अभी भी ऑफिस हैं। उनको (पीएम मोदी) को ज्यादा सुनने का शौक है क्या। कहा कि मुझसे निपट रहा है तो काहे को पीएम को बुला रहे हो, और तकलीफ होगी। फिर शाह ने उपसभापति की ओर देखते हुए हंसते हुए शाह ने कहा कि ये समझते नहीं हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें