Oppn meeting postponed: संसद के मानसून सत्र के बाद होने वाली विपक्षी दलों की बैठक को स्थगति कर दिया गया है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता केसी त्यागी के अनुसार, 13 से 14 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक स्थगित कर दी गई है और अब संसद के मानसून सत्र के बाद की तारीख तय की जाएगी।
बिहार और कर्नाटक विधानसभा के मानसून सत्र और बैठक के बीच तारीखों में टकराव को स्थगन का कारण बताया गया है। बिहार विधानसभा का मानसून सत्र 10-24 जुलाई को प्रस्तावित है। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बैठक स्थगित करने को कहा क्योंकि वह और तेजस्वी यादव विधानसभा सत्र में व्यस्त रहेंगे।
महाराष्ट्र की राजनीति में उलटफेर का असर?
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार की बगावत और महाराष्ट्र में बीजेपी-शिंदे सरकार के साथ गठबंधन के एक दिन बाद बैठक स्थगित होने की खबर आई है। माना जा रहा है कि शरद पवार की एनसीपी में विभाजन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता बनाने के प्रयासों में बाधा बन सकता है।
विपक्ष की बैठक पहले शिमला में होनी थी। हालांकि, गुरुवार (29 जून) को शरद पवार ने कहा कि कार्यक्रम स्थल को बेंगलुरु स्थानांतरित कर दिया गया है। बता दें कि पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक हुई थी। बैठक के बाद कुछ खास नहीं निकल पाया था जिसके बाद पहले शिमला फिर बेंगलुरु में एक बार फिर विपक्षी दलों की बैठक प्रस्तावित की गई थी।
बता दें कि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार (1 जुलाई) को कहा कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
15 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
19 mins ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
1 hr agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
2 hrs agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
3 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
3 hrs ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines