Opposition March In Delhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन के कई सांसदों के साथ नई दिल्ली में संसद से भारत के चुनाव आयोग तक मार्च किया. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने सरकार और इलेक्शन के खिलाफ नारे लगाए और वोटर लिस्ट के SIR को वापस लेने की मांग की. इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और NCP (SP) की सुप्रिया सुले समेत विपक्ष के अन्य सांसदों ने हिस्सा लिया.
हिरासत में राहुल-प्रियंका
पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं को बीच रास्ते में बैरिक ही रोक लिया, जिसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सड़क पर धरने पर बैठ गए. बाद में पुलिस ने राहुल-प्रियंका और अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को हिरासत में लेकर बस में बिठाया और आकाशवाणी भवन ले गए. प्रियंका गांधी सहित कुछ सांसद आकाशवाणी भवन के अंदर से दूसरी तरफ निकलने की कोशिश कर रहे थे पुलिस ने भवन का गेट भी बंद करवा रखा है और फिलहाल सांसद अंदर ही मौजूद हैं.
राहुल गांधी और प्रियंका आकाशवाणी भवन में ही पेड़ के बीच धरने पर बैठ गए है. पुलिस उन्हें समझाने की कोशिश कर रही है. तस्वीरों में दोनों सामने नजर आ रहे है. उनके साथ जो उनके समर्थक थे उनको पुलिस ने हटाया साथ ही आकाशवाणी विविध भारती के जो कर्मचारी थे उनको भी वापस ऑफिस के अंदर भेजा गया. लेकिन राहुल और प्रियंका वहां से हटने को तैयार नहीं है.
विपक्ष का बड़ा आरोप
कांग्रेस सांसद धर्मवीर गांधी ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से लाखों मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं और सरकार तथा चुनाव आयोग की लीडरशिप पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि तकरीबन 13 करोड़ वोट हटा दिए गए हैं और इस कथित प्रक्रिया को वोटर्स के लोकतांत्रिक अधिकारों पर बड़ा हमला बताया. सत्ताधारी BJP ने इन आरोपों का कड़ा विरोध किया है.
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि विपक्ष की मुख्य मांगों में SIR प्रक्रिया को रद्द करना, मतदाता सूची से कथित तौर पर हटाए गए नामों को बहाल करना और मामले की उच्च-स्तरीय जांच कराना शामिल है. हुसैन ने चुनाव अधिकारियों के कामकाज में राजनीतिक हस्तक्षेप का भी आरोप लगाया, जबकि सत्ताधारी पार्टी ने विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि विपक्ष की मुख्य मांगों में SIR प्रक्रिया को रद्द करना, वोटर लिस्ट से कथित तौर पर हटाए गए नामों को बहाल करना और मामले की उच्च-स्तरीय जांच कराना शामिल है. हुसैन ने चुनाव अधिकारियों के कामकाज में राजनीतिक दखल का भी आरोप लगाया, जबकि सत्ताधारी पार्टी ने विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.
INDIA अलायंस का कहना है कि वोटर लिस्ट से जुड़ी चिंताओं के लिए अधिक जांच और जवाबदेही की जरूरत है. उम्मीद है कि विपक्षी नेता चल रहे अभियान के दौरान चुनाव आयोग के सामने अपनी मांगें रखेंगे. इस मार्च से मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया को लेकर विपक्ष और चुनाव आयोग के बीच राजनीतिक विवाद और तेज होने की संभावना है.
संबंधित खबरें
आर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
33 mins ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
2 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
2 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
4 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
4 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
4 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
5 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines