भारत ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर घेरने के लिए बड़ा कूटनीतिक दांव खेला है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब केंद्र सरकार सांसदों के डेलिगेशन को दुनिया के अलग-अलग देशों में भेजने जा रही है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान ने सांसदों के डेलिगेशन से अपना नाम वापस ले लिया। इसे लेकर टीएमसी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।
टीएमसी सांसद यूसुफ पठान ने सोमवार को उस सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से अपना नाम वापस ले लिया, जो ऑपरेशन सिंदूर पर भारत के रुख को रखने के लिए दुनियाभर के देशों का दौरा करेगा। टीएमसी के दो नेताओं के अनुसार, पार्टी ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि सरकार ने पार्टी से बिना बातचीत किए सीधे यूसुफ पठान को मनोनीत कर दिया।
यह भी पढ़ें : किसने कराई प्रोफेसर अली खान के खिलाफ FIR? ऑपरेशन सिंदूर पर की थी विवादित टिप्पणी
TMC ने केंद्र सरकार से पूछे ये सवाल?
तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार तृणमूल के प्रतिनिधि पर कैसे फैसला कर सकती है? उन्हें विपक्ष के साथ चर्चा करके तय करना चाहिए था कि कौन सी पार्टी किस सांसद को भेजेगी? ये बीजेपी कैसे तय कर सकती है कि टीएमसी किस प्रतिनिधि को भेजेगी? तृणमूल बैठक का बहिष्कार नहीं कर रही है? टीएमसी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले का राजनीतिकरण नहीं किया है।
सुदीप बंदोपाध्याय ने क्यों किया था इनकार?
इसे लेकर टीएमसी के एक नेता ने कहा कि किरेन रिजिजू ने सबसे पहले तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा नेता सुदीप बंदोपाध्याय से डेलिगेशन में शामिल होने के लिए संपर्क साधा था, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए विनम्रतापूर्वक मना कर दिया। सरकार ने आगे बढ़कर किसी अन्य तृणमूल नेता से परामर्श किए बिना यूसुफ पठान के नाम की घोषणा कर दी। बहरामपुर से यूसुफ पठान पहली बार सांसद हैं, जहां उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को हराया था।
यह भी पढ़ें : Operation Sindoor: शशि थरूर को पीएम मोदी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस बोली हमारी लिस्ट में नाम ही नहीं
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
53 mins agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 hr ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
2 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
2 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
2 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
3 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
4 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
5 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
7 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines