पाकिस्तान, आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ भारत का ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा। भारतीय वायुसेना ने यह ऐलान किया है। प्रधानमंत्री मोदी से आपात बैठक के बाद भारतीय वायुसेना की ओर से X हैंडल पर ट्वीट करके ऑपरेशन सिंदूर जारी रखने की घोषणा की गई। ट्वीट में बताया गया कि भारतीय वायु सेना (IAF) ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने टारगेट को सटीकता से सफलतापूर्वक पूरा किया। ऑपरेशन राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से अंजाम दिया गया। चूंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए समय रहते विस्तृत जानकारी दी जाएगी। IAF सभी से अपील करता है कि वे अटकलें लगाने और असत्यापित जानकारी का प्रचार प्रसार करने से बचें।
प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई थी आपात बैठक
बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम को सीजफायर के बाद और रात को सीजफायर के उल्लंघन के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आवास पर हाईलेवल मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, CDS अनिल चौहान, विदेश मंत्री जयशंकर, NSA अजीत डोभाल, IB-RAW चीफ, थलसेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। करीब 2 घंटे चली बैठक के बाद वायुसेना की ओर से ट्वीट करके बताया गया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है।
सीजफायर करके उल्लंघन कर चुका पाकिस्तान
बता दें कि 6 मई को एयर स्ट्राइ के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया। 4 दिन गोलीबारी, गोलाबारी, मोर्टार, ड्रोन, मिसाइल, रॉकेट अटैक करके भारतीय सैन्य ठिकानों और एयरबेस को टारगेट किया। भारत ने पाकिस्तानी सेना के हर हमले को नाकाम किया। मुंहतोड़ जवाब देकर उनके सैन्य ठिकानों को ध्वस्त किया। 10 मई की शाम को अचानक पाकिस्तान ने सीजफायर करने का ऐलान कर दिया। अचानक रात को सीजफायर का वॉयलेशन भी कर दिया।
Operation Sindoor
संबंधित खबरें
दिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
28 mins agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
37 mins agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
2 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
4 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
4 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
5 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
6 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
8 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines