भारत-पाकिस्तान टेंशन और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कहा कि हिंदुस्तान न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग नहीं सहेगा और आतंकी हमलों का करारा जवाब देगा। पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान से सिर्फ पीओके और आतंकवाद पर ही बातचीत होगी। इस दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान को 5 कड़े संदेश दिए। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?
पहला- अगर भारत पर हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। हम अपने तरीके से अपनी शर्तों पर जवाब देकर रहेंगे।
दूसरा- हिंदुस्तान आतंक की हर जड़ पर कड़ा प्रहार करेगा।
यह भी पढे़ं : ‘बॉर्डर पर गोलीबारी नहीं करने पर सहमति, सैनिकों की तैनाती घटाने पर चर्चा’, IND-PAK DGMO के बीच क्या हुई बात?
तीसरा- भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा। न्यूक्लियर ब्लैकमेल की आड़ में पनप रहे आतंकी ठिकानों पर भारत सटीक और निर्णायक प्रहार करेगा।
चौथा- हम आतंक की सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे। दुनिया ने पाकिस्तान का घिनौना सच देखा, जब आतंकियों को विदाई देने आर्मी अफसर उमड़ पड़े। पाकिस्तान के स्टेट टेररिज्म का ये बहुत बड़ा सबूत है।
पांचवां- हम भारत को बचाने के लिए निर्णायक कदम उठाएंगे। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद अब ऑपरेशन सिंदूर आतंक के खिलाफ भारत की नीति है। ऑपरेशन सिंदूर ने एक नई लकीर खींच दी है। न्यू नॉर्मल तय कर दिया है। भारत ने न्यू एज वॉरफेयर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ स्थगित किया, लेकिन आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेगा।
यह भी पढे़ं : PM Modi Address Highlights: ‘पाकिस्तान से सिर्फ POK-आतंक पर ही होगी बात’, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते : PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का मत एकदम स्पष्ट है। टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते और पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता। मैं आज विश्व समुदाय को भी कहूंगा कि हमारी नीति रही है कि अगर पाकिस्तान से बात होगी तो आतंकवाद पर ही होगी, अगर पाकिस्तान से बात होगी तो पीओके पर ही होगी। देशवासियों आज बुद्ध पूर्णिमा है और भगवान बुद्ध ने हमें शांति का रास्ता दिखाया है। शांति का मार्ग भी शक्ति से होकर जाता है। मानवता शांति और समृद्धि की तरफ बढ़ें, हर भारतीय शांति से जी सके, विकसित भारत के सपने को पूरा कर सके इसके लिए भारत का शक्तिशाली होना बहुत जरूरी है। आवश्यकता पड़ने पर इस शक्ति का इस्तेमाल भी जरूरी है। पिछले कुछ दिनों में भारत ने यही किया है। मैं एक बार फिर भारत की सेना और सशस्त्र बलों को सलाम करता हूं।
संबंधित खबरें
'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
6 mins agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
27 mins agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
1 hr agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
2 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
5 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
6 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
6 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines