हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

भारत की Air Strike से पाकिस्तान में तबाही का मंजर, सामने आईं तस्वीरें और वीडियो

Operation Sindoor: भारत की एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान में हुई तबाही की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ गई हैं। इनमें टूटी छत और मलबे में धंसे घर दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

Operation Sindoor: भारत ने आज यानी बुधवार की सुबह पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारतीय सेना ने पहलगाम के आतंकी हमले के 15 दिन बाद दहशतगर्दों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पूरे देश में खुशी का माहौल है। देश की जनता भारतीय सेना पर गर्व जता रही है। राजनेताओं से अभिनेताओं तक हर कोई सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जय हिंद के नारे लगा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान में हुई तबाही के मंजर की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आ गई हैं।

यह भी पढ़ें: ‘सेना ने लिया 26 लोगों की मौत का बदला’, Operation Sindoor पर क्या बोले शहीद सैयद आदिल हुसैन के पिता

मलबे में धंसे मकान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं पाकिस्तान की ये तस्वीरें बहावलुपर से लेकर मुरीदके तक की हैं। इन फोटोज में कहीं घरों की छत टूटी नजर आ रही हैं तो कहीं मलबे के ढेर में घर दबे नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में पाकिस्तान की तबाही का मंजर बहुत साफ दिखाई दे रहा है।

वीडियोज भी हुईं वायरल

वहीं फोटोज के साथ वीडियोज भी काफी वायरल हो रही हैं। एक वीडियो ब्लास्ट के कुछ ही दूरी पर एक घर की छत से ली गई है। इसमें ब्लास्ट की आवाज और धमाके की रोशनी दिखाई दे रही है। जिससे पता चल रहा है कि ये धमाका वाकई बेहद जोरदार था। ये घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की छोटी सी क्लिप लग रही है। इसमें धमाके के बाद लोगों की चिल्लाने की आवाज भी सुनाई दे रही हैं। वहीं एक वीडियो में पाकिस्तान की सड़कों पर आर्मी बैटल टैंक चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पाकिस्तानियों ने एजेंसियों पर उठाए सवाल

बुधवार सुबह हुई भारत की एयर स्ट्राइक में पीओके के आसपास के 9 आतंकी इलाके ध्वस्त हो गए हैं। इससे पाकिस्तान में हाहाकार मच गया। पाकिस्तान के लोगों ने अपनी सरकार और एजेंसियों पर सुरक्षा को लेकर कई सवाल भी दागे। साथ ही सोशल मीडिया पर तबाही के मंजर की वीडियोज और फोटोज भी शेयर कीं।

यह भी पढ़ें: Watch: ऑपरेशन सिंदूर में सिर्फ आतंकी ठिकानों को उड़ाया, देखें भारतीय सेना ने प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें