पाकिस्तान में इस समय वहां के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ हैं। वह मीडिया से लेकर आम जनता और यहां तक कि सांसदों के निशाने पर बने हुए हैं। बता दें कि इसका एक बड़ा कारण उनका ही बयान है। ख्वाजा आसिफ ने न केवल भारत के खिलाफ बयानबाजी की है, बल्कि उन्होंने अपने बयानों से पाकिस्तान को भी असहज हालात में डाला है। पाकिस्तान की संसद में एक महिला सांसद जरताज गुल ने रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ पर जमकर भड़की। महिला सांसद ने साफ कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का रवैया बहुत ज्यादा गैर जिम्मेदाराना है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर अंग्रेजी नहीं आती तो पश्चिमी देशों में देश का पक्ष रखने नहीं जाना चाहिए।
सांसद ने लगाया ये इलजाम
महिला सांसद ने आगे कहा कि जब आप दबाव नहीं झेल सकते तो विदेश नहीं जाना चाहिए। वहां आपसे सवाल पूछा जाता है तो आप कहते हैं कि हम दशकों से दहशतगर्द पाल रहे हैं। आपका बयान यूएन में आपका हमसाया मुल्क चला रहा है। आप देश के बयान को नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क के प्रोपेगेंडा को आगे को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पक्ष को रखने के लिए आप से ज्यादा पढ़े लिखे लोग मौजूद हैं। सरकार को उनको विदेश में भेजना चाहिए था।
पहले भी विवादों रहे रक्षा मंत्री
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अपने बयानों के कारण पहले भी विवादों से घिरे रहे हैं। इस समय भारत ने पहलगाम के आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। इस दौरान पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी कैंपों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तान ने इसके बाद से लगातार 2 दिनों में सैकड़ों ड्रोन हमले किए हैं, लेकिन ख्वाजा आसिफ इस दौरान भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
संबंधित खबरें
दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
12 mins agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
1 hr agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
2 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
3 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
3 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
3 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
5 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
5 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
6 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines