Operation Sindoor: 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा हुए कायराना हमले का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहले एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान और पीओजेके के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया था। कल से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। इस बीच भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए एक और अटैक कर दिया है। यह वॉटर अटैक है। चिनाब नदी पर बने बांध के 3 गेट खोले गए हैं, जिससे पानी का बहाव तेज हो गया है।
सामने आए लेटेस्ट विजुअल्स
न्यूज एजेंसी ANI द्वारा शेयर किए गए विजुअल्स में जम्मू-कश्मीर के चिनाब नदी पर बने रियासी के सलाल बांध पर देखा जा सकता है कि डैम के 3 गेट खुले हुए हैं। एक अन्य वीडियो में देखा जा रहा है कि रामबन में बने बगलिहार हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट बांध का भी एक गेट खोल दिया गया है।
ये भी पढ़ें- क्या न्यूक्लियर वॉर में बदल जाएगा भारत-पाकिस्तान युद्ध?
पानी-पानी होगा पाकिस्तान
एजेंसी की मानें तो कुछ दिनों पहले ही भारत ने पाकिस्तान की तरफ बहने वाले पानी के बहाव को रोकने के लिए सलाल और बगलिहार डैम के दरवाजे बंद किए थे। इससे नदी के जलस्तर में कमी हो गई थी। पानी का स्तर पहले 25 से 30 फीट था, जो घटकर 2 से 3 फीट रह गया था। अब भारी बारिश और जलाशयों के भर जाने के बाद बांध के दरवाजे फिर खोल दिए गए हैं, जिससे पानी का बहाव काफी तेज हो गया है।
नहीं बख्शा जाएगा
भारत के इस कदम से साफ जाहिर होता है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। इस कदम के बाद पाकिस्तान की आर्थिक व्यवस्था और कृषि व्यवस्था पर दबाव पड़ेगा। पानी छोड़ने से पाकिस्तान में बाढ़ की स्थिति पैदा होगी।
मासूम नागरिकों को आतंकियों ने उनके अपनों के सामने मारा था। उस घटना को लेकर आज भी देशवासियों में गुस्सा भरा है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से एयर स्ट्राइक के बाद पानी भी पाकिस्तान के लिए आफत बनेगा।
ये भी पढ़ें- Operation Sindoor की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, क्या होगा एजेंडा?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
7 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
8 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
9 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
10 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
10 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
11 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
12 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
13 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines