पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिनों बाद भारतीय सेना द्वारा बुधवार रात को पाकिस्तान और PoJK के आतंकी संगठनों के ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाते हुए हमला किया गया है। भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पहलगाम आतंकी हमले में टूरिस्टों को आतंकवादियों से बचाते हुए शहीद हुए कश्मीर के सैयद आदिल हुसैन के पिता हैदर शाह का रिएक्शन सामने आया है। हैदर शाह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की और कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या का ‘बदला’ ले लिया है।
क्या बोले सैयद आदिल के पिता?
ANI से बात करते हुए सैयद आदिल के पिता हैदर शाह ने कहा कि वह खुश हैं कि भारतीय सेना ने पहलगाम में 26 लोगों की मौत का ‘बदला’ लिया है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद किया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि अब भविष्य में किसी को भी इस तरह अपनी जान नहीं गंवानी चाहिए। हमें पीएम मोदी पर भरोसा था…हमें आज न्याय मिल गया।
भारतीय सेना पर है गर्व
वहीं, पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले गुजरात के पिता-पुत्र सुमित परमार और यतीश परमार के भतीजे ने कहा कि पहलगाम घटना के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने उन आतंकवादियों पर हमला किया। मुझे इस बात पर गर्व है कि भारतीय सेना और पीएम मोदी ने वही किया जो उन्होंने कहा था।
यह भी पढ़ें: ‘पूरी तरह से नष्ट हों आतंकी ढांचे’, Operation Sindoor पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी
मंजूनाथ राव की मां ने क्या कहा?
इसके अलावा, आतंकी हमले में जान गंवाने वाले कर्नाटक के मंजूनाथ राव की मां ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री मोदी अच्छी कार्रवाई करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर इस ऑपरेशन के लिए बिल्कुल सही नाम है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
1 hr ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
9 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
10 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
11 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
13 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
23 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines