'पूरी तरह से नष्ट हों आतंकी ढांचे', Operation Sindoor पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी

Operation Sindoor: भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर पूरे देश में बात की जा रही है। AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर खुशी जाहिर की है।

Asaduddin Owaisi on Operation Sindoor

इस समय पूरे देश में भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर चर्चा हो रही है। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर देश का हर एक व्यक्ति अपनी खुशी जाहिर कर रहा है। इसी बीच AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस ऑपरेशन को पाकिस्तान के डीप स्टेट को ‘कड़ा सबक’ बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को पूरी तरह से नष्ट किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी?

विज्ञापन

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का स्वागत किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह पाकिस्तान के अंदर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने वाले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का स्वागत करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत के रक्षा बलों द्वारा पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर किया गया सर्जिकल स्ट्राइक पाकिस्तान के डीप स्टेट को कड़ा सबक है, ताकि फिर कभी पहलगाम जैसी घटना न हो। ओवैसी ने आगे कहा कि पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को पूरी तरह से नष्ट किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

‘राष्ट्रीय एकता का समय’

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर देश भर के कोने-कोने से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि ये राष्ट्रीय एकता का समय है और पार्टी भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़ी है। वहीं, जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पाकिस्तान और पीओके में आतंकवाद के सभी स्रोतों को खत्म करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता अनिवार्य रूप से अडिग होनी चाहिए और हमेशा सर्वोच्च राष्ट्रीय हित में टिकी होनी चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ