एयर स्ट्र्राइक के बाद वाटर स्ट्राइक-2, जानें कैसे हैं पाकिस्तान की नदियों के ताजा हालात?

Water Strike: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने वाटर स्ट्राइक करते हुए एक डैम से हजारों क्यूसेक पानी छोड़कर पाकिस्तान में बाढ़ का खतरा पैदा कर दिया। पहले पानी बंद करने के बाद और अब पानी छोड़ने के बाद पाकिस्तान की नदियों के हालात कैसे हैं, जानिए…

Indus Water Treaty Pakistan Rivers

Pakistan Rivers

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल सिंध खत्म करके पाकिस्तान पर वाटर स्ट्राइक की। भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर में बने सभी डैम बंद करके पाकिस्तान का पानी रोक दिया। एयर स्ट्राइक के बाद दूसरी वाटर स्ट्राइक करते हुए भारत ने पहले सलाल डैम से पानी छोड़ा तो आज बगलिहार डैम से पानी छोड़ दिया, जिससे पाकिस्तान में बाढ़ आने का खतरा मंडरा गया है।

विज्ञापन

वहीं डैम बंद होने से रावी, ब्यास, सतलुज, सिंधु, झेलम और चिनाब नदी में पानी का स्तर गिर गया। नदियां सूखने की कगार पर आ गई हैं। पाकिस्तान में बहने वाली सतलुज नदी में एक बूंद भी पानी नहीं है। ब्यास नदी भी अब नदी न रहकर खाली मैदान हो गई है, जबकि रावी नदी में बस कीचड़ बचा है। भारत के हिस्से की इन नदियों से भी थोड़ा पानी तनाव से पहले पाकिस्तान चला जाया करता था, लेकिन अब उसे भारत सरकार ने पूरी तरह बंद कर दिया है।

विज्ञापन

भारत ऐसे उठा रहा तनाव का फायदा

इतना ही नहीं केंद्र सरकार ने कल चिनाब नदी की सहायक नदी पर बन रहे पक्कल करु हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को नोटिफाई कर दिया, जिससे उसकी कमीश्निंग की प्रक्रिया में रफ्तार आ जाएगी। 1000 मेगावाट का यह प्रोजेक्ट सिंधु नदी पर बनने वाला सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा। इस प्रोजेक्ट का पाकिस्तान विरोध करता रहा था, क्योंकि उसके अनुसार यह प्रोजेक्ट उसकी तरफ बहने वाली चिनाब नदी के पानी को रोकता है।

विज्ञापन

लेकिन पाकिस्तान के साथ जारी तनाव का फायदा उठाकर भारत अब इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में लग गया है। सलाल और बगलिहार में भारत सरकार ने पहली बार मौके का फायदा उठाकर रिजर्वेयर फ्लशिंग शुरू कर दी है। इससे भारत जब चाहे बड़ी मात्रा में पानी पाकिस्तान की तरफ छोड़ सकता है, जिससे पाकिस्तान में बाढ़ आने का खतरा मंडरा सकता है। 2 दिन से लगातार पानी छोड़े जाने से कई गांव पानी में डूबे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ