हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम हमले में उजड़े सिंदूरों का बदला, सेना का मनोबल बढ़ाएं: जनरल वीके सिंह

Operation Sindoor: मिजोरम के राज्यपाल डॉ. जनरल वीके सिंह ने पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना की पाकिस्तान में लक्षित स्थानों पर हुई कड़ी कार्रवाई को लेकर तारीफ की है।

विज्ञापन
vk singh

Operation Sindoor: मिजोरम के राज्यपाल डॉ. जनरल वीके सिंह ने पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना की पाकिस्तान में लक्षित स्थानों पर हुई कार्रवाई की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने नापाक आतंकवाद खत्म करने के उद्देश्य से पाकिस्तान के 9 लक्षित आतंकियों के ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की।

भारतीय सेना ने की कड़ी कार्रवाई

जनरल वीके सिंह ने कहा कि भारतीय सेना की वीरता, साहस और प्रतिज्ञा से निकला ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पहलगाम हमले में उजड़े सिंदूरों का बदला है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने इस कार्रवाई में काफी संयम दिखाया और किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया।

पाकिस्तान को दी चेतावनी

जनरल वीके सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह अपनी हरकतों को ठीक नहीं करता है, तो भारत उसे नक्शे से मिटा देगा। उन्होंने कहा कि शुरुआत पाकिस्तान ने की थी, अंत हिंदुस्तान करेगा।

भारतीयों से की अपील

जनरल वीके सिंह ने भारतीयों से अपील की है कि वे धैर्य के साथ एकजुट होकर भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि हमें फिर से विश्व को दिखाना है कि हम 140 करोड़ देशवासी केवल हिंदुस्तानी हैं। जनरल वीके सिंह का बयान पाकिस्तान को कड़ा संदेश देता है कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। भारतीय सेना की कार्रवाई और जनरल वीके सिंह का बयान यह साफ करता है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहा है।

ये भी पढ़ें- भारत की Air Strike से पाकिस्तान में तबाही का मंजर, सामने आईं तस्वीरें और वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें