हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Operation Sindoor : सेना ने बहावलपुर को ही क्यों बनाया निशाना? RAW के निशाने पर था आतंक का सबसे बड़ा अड्डा

भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान और POK में मौजूद आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है। सेना ने 9 ठिकानों को निशाना बनाया है। आइये जानते हैं कि आखिर भारतीय सेना ने बहावलपुर और मुरीदके को निशाना क्यों बनाया?

विज्ञापन
भारतीय सेना बहावलपुर को ही क्यों चुना?

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद, भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में मौजूद आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया है। सेना ने जिन ठिकानों पर हमला किया, उनमें बहावलपुर और मुरीदके प्रमुख रूप से शामिल हैं। आखिर सेना ने इन दो ठिकानों को ही क्यों चुना, इसके पीछे एक बड़ी वजह है।

बहावलपुर को क्यों बनाया गया निशाना?

बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का मुख्यालय स्थित है, जो 1999 से सक्रिय है। इस संगठन का संस्थापक कोई और नहीं बल्कि भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर है। वही मसूद अजहर जिसे 1999 में इंडियन एयरलाइंस की उड़ान IC-814 के अपहरण के बाद यात्रियों की रिहाई के बदले छोड़ा गया था। रिहाई के बाद, इस आतंकी संगठन ने भारत के खिलाफ कई बड़े हमलों को अंजाम दिया है। इनमें 2000 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा पर बम हमला, 2001 का संसद हमला, 2016 में पठानकोट एयरबेस पर हमला और 2019 का पुलवामा आत्मघाती हमला शामिल हैं।

मुरीदके को क्यों चुना गया?

वहीं, सेना ने मुरीदके को भी अपने हमले का निशाना बनाया। यह स्थान लाहौर से महज 30 किलोमीटर दूर है और 1990 से आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का गढ़ रहा है। इस संगठन का नेतृत्व हाफिज सईद करता है, जो भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है। लश्कर-ए-तैयबा भी कई हाई-प्रोफाइल आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार रहा है। 2008 के मुंबई 26/11 हमले में भी इस संगठन की भूमिका पाई गई थी। इसके अलावा, हैदराबाद, बैंगलोर और जम्मू-कश्मीर में हुए कई आतंकी हमलों के पीछे भी इसी संगठन का हाथ माना जाता है।

विज्ञापन

दरअसल इन दोनों के बारे में भारतीय खुफिया एजेंसी काफी समय से जानकारी एकत्रित कर रही थी। वहां हो रही गतिविधि के बारे में जानकारी थी। RAW के पास इन दोनों पर आतंकी गतिविधियों, ट्रेनिंग स्थल को लेकर रिपोर्ट थी। दोनों जगह के सरगना भारत के नंबर 1 दुश्मनों में गिने जाते हैं। बताया जा रहा है कि जहां भारतीय सेना ने हमला किया है वहां हमेशा 50 से 100 आतंकी मौजूद रहते थे।

भारतीय सेना ने कहां-कहां किया अटैक?

1. मरकज सुभान अल्लाह बहावलपुर

विज्ञापन

2. मरकज तैयबा, मुरीदके

3. सरजाल/तेहरा कलां

विज्ञापन

4. महमूना जोया सुविधा, सियालकोट

5. मरकज अहले हदीस बरनाला, भिम्बर

विज्ञापन

6. मरकज़ अब्बास, कोटली

7. मस्कर राहील शाहिद, कोटली

विज्ञापन

8. मुजफ्फराबाद में शावई नाला कैम

9. मरकज सैयदना बिलाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola