हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Operation Sindoor: पाकिस्तान ने भारतीय ड्रोन को क्यों नहीं रोका? सुनिए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का बेतुका जवाब

Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही टेंशन के बीच पाकिस्तान की तरफ से कई अजीबोगरीब बयान सामने आ रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ का एक वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन

Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए, जिनको रोक पाने में पड़ोसी देश नाकाम रहा। भारत का निशाना एकदम सटीक जगह पर लगा, जिसमें कई आतंकी ठिकाने तबाह हो गए। एयर स्ट्राइक के बाद हर तरफ पाकिस्तान हमले न रोक पाने की नाकामी की चर्चा हो रही है। इसी बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ का एक बयान सामने आया, जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि उन्होंने जानबूझकर भारतीय ड्रोनों को नहीं रोका था। जानिए इसके पीछे उन्होंने क्या तर्क दिया?

जानबूझकर नहीं रोके हमले- मुहम्मद आसिफ

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ कहते हुए दिख रहे हैं कि ‘भारत ने ड्रोन हमला किया, वह हमारी लोकेशन को डिटेक्ट करने के लिए किया गया था।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘पाकिस्तान ने जानबूझकर भारतीय ड्रोनों को नहीं रोका, जिससे उनके देश की सैन्य संपत्तियों के बारे में जानकारी भारत को न मिल सके।’ यह वीडियो आज एक एक्स पर शेयर किया गया है, इसलिए हम स्वतंत्र तौर पर इसकी पुष्टि नहीं कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: भूखे मर रहे लोग, हजारों करोड़ का कर्ज…जानें ‘कंगाल’ पाकिस्तान के पास कितने दिन का खाना-पानी?

विज्ञापन

इसके पहले भी हो चुके हैं ट्रोल

7 मई के हमले के बाद एक बार पहले भी पाकिस्तान के रक्षा मंत्री अपने बयान को लेकर काफी ट्रोल हो चुके हैं। इससे पहले उनसे CNN के एक इंटरव्यू में भारतीय विमानों को मार गिराने के दावे पर सवाल किया गया, जिसमें पूछा गया कि क्या उनके पास इन दावों का कोई सबूत है, क्या आप इसकी और जानकारी दे सकते हैं? इस पर आसिफ ने सोशल मीडिया का हवाला देते हुए कहा कि ‘भारतीय सोशल मीडिया पर इन विमानों का मलबा गिरने की तस्वीरें चल रही हैं।’ पाक रक्षा मंत्री के इस अटपटे जवाब की काफी आलोचना हुई।

आपके बता दें कि पाकिस्तान ने 8 मई को भारत के सीमावर्ती इलाकों में हमला करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। अभी दोनों देशों के बीच में टेंशन बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चीन ने भी तोड़ा पाकिस्तान का दिल, जानें भारत के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या बोला ड्रैगन?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola