भारत-पाक DGMO की बात हॉटलाइन पर जरूरी क्यों? जानें 'शांति की डोर' से जुड़ी हर डिटेल

Operation Sindoor: सीजफायर की घोषणा के बाद भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ आज फिर हॉटलाइन के माध्यम से एक-दूसरे सें जुड़ेंगे। जानिए कैसे यह सैन्य संचार प्रणाली युद्ध टालने और शांति बनाए रखने में मदद करती है।

Operation Sindoor (11)
विज्ञापन

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने पाकिस्तान को दहशत में डाल दिया है। हालांकि, दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के बाद अमेरिका ने मध्यस्था करते हुए शांति की पहल की थी। इसके बाद दोनों देशों के डीजीएमओ ने हॉटलाइन के जरिए बात कर सीजफायर का ऐलान किया था। मगर पाकिस्तान अपनी पुरानी आदतों की तरह एकबार फिर कायर निकला। घोषणा के 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। आज दोपहर 2:30 बजे तीनों सेनाओं की प्रेस ब्रीफिंग होने वाली है। इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच एकबार फिर से हॉटलाइन के जरिए बात की जाएगी।

आखिर क्या है यह हॉटलाइन, जिसे भारत-पाक तनाव के लिए शांति की डोर माना जा रहा है?

Advertisment

सैन्य हॉटलाइन (Millitary Hotline) क्या है?

सैनिक हॉटलाइन जिसे मिलिटरी हॉटलाइंस भी कहा जाता है। दो देशों की सीमा के बीच संवाद करने का एक माध्यम होता है। इसमें बॉर्डर पर तनाव या आतंकी गतिविधियों के कारण हुए तनाव को कम करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला चैनल होता है। यह एक महत्वपूर्ण संवाद चैनल होता है, जो गलतफहमी और टकराव से बचने में मदद करता है।

कौन करता है हॉटलाइन पर बात?

हॉटलाइन एक संचार माध्यम है। इसमें बात करने का अधिकार सिर्फ DGMO (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिटरी ऑपरेशन्स) को होता है। कोई भी आम नागरिक इस पर बात नहीं कर सकता है और न ही कोई अन्य सैनिक। यह बातचीत पूर्णता सिक्योर और कॉनफिडेंशल होती है।

विज्ञापन

आतंकी हमले के बाद लिए गए फैसले

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला हुआ था जिसमें 26 भारतीयों ने अपनी जान गंवाई थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए थे जैसे वाघा-अटारी बॉर्डर को बंद करना और सिंधु जल समझौते पर रोक लगाना। इसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जिससे पाकिस्तान और पीओजेके के 9 आतंकी ठिकाने तबाह हो गए थे।

भारत-पाकिस्तान के बीच हॉटलाइन क्यों जरूरी?

ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच तनाव इतना बढ़ा कि युद्ध जैसी स्थितियां पैदा होने लगी थीं। इसके बाद दोनों देशों की सेना के डीजीएमओ ने हॉटलाइन के जरिए आपस में बात कर युद्ध विराम की घोषणा की थी। मगर महज 3 घंटों के अंदर-अंदर ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। भारत ने भी आदेश दे दिए हैं कि पाकिस्तान द्वारा किसी भी अटैक को अब एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा।

विज्ञापन

दोनों देशों के बीच हॉटलाइन की महत्वता बहुत अधिक है। हालांकि, इससे युद्ध को टालने में मदद ज्यादा नहीं मिलेगी लेकिन कोशिश की जा सकती है। हॉटलाइन गलतफहमियों को दूर करने में सहायता मिलती है। अनजाने में होने वाली सैन्य झड़पों को रोका जा सकता है और शांति बरकरार की जा सकती है।

विज्ञापन

लाखों लोगों और सैनिकों की जान की रक्षा

हॉटलाइन की मदद से दो देशों के बीच पैदा हो रही गलतफहमियां और युद्ध जैसी स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है। दरअसल, जब भी देशों के बीच वॉर होती है, तो उसमें लाखों नागरिकों की भी जान जाती है। युद्ध सैनिकों का बलिदान मांगती है, जो कि किसी एक नहीं बल्कि दोनों देशों की सेना के होते हैं। युद्ध देश की अर्थव्यवस्था को भी कमजोर बना देते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ