Operation Sindoor: 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तान ने आतंकी हमला किया, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद 7 मई को भारत ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इसके बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमला किया। 10 मई की शाम को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट किया, जिसमें जानकारी दी गई कि लंबी बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है, लेकिन अब सवाल यह उठता है कि ‘जब दोनों देशों के बीच आधिकारिक तौर पर युद्ध का ऐलान नहीं हुआ था, तो फिर सीजफायर कैसे हुआ? इस मुद्दे को रिटायर्ड कर्नल संजीत सिरोही ने कारगिल युद्ध से जोड़ते हुए समझाया है।
कारगिल युद्ध के बाद कैसे हुआ था सीजफायर?
रिटायर्ड कर्नल संजीत सिरोही ने बताया कि ‘1999 में के कारगिल युद्ध के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच घोषित तौर पर युद्ध हुआ था। इस युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद पाकिस्तान घुटनों पर आ गया और उसने भारत के सामने सीजफायर की गुहार लगाई।’ उन्होंने बताया कि ‘तब दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर एग्रीमेंट साइन किया गया।’ दरअसल, सीजफायर एग्रीमेंट में उन सभी शर्तों को शामिल किया जाता है जिन्हें लेकर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनती है।
ये भी पढ़ें: Boycott Turkey: तुर्की में भारतीयों की ‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ रोकने की मांग, जानें हर साल कितनी होती हैं शादियां?
इस बार कोई एग्रीमेंट साइन नहीं हुआ- संजीत सिरोही
संजीत सिरोही ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि ‘भारत सरकार का साफ कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। भारतीय सेना की कार्रवाई से घबराकर पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर की गुहार लगाई है। चूंकि, भारत ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी रखा है और इसका उद्देश्य सिर्फ आतंकियों का खात्मा करना है।’
उन्होंने कहा कि ‘ऐसे में भारत ने आम सहमति से सिर्फ कुछ समय के लिए सीजफायर को लेकर सहमति जताई है। सीजफायर को लेकर दोनों देशों में इस बार कोई एग्रीमेंट साइन नहीं किया गया है।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साफ कर चुके हैं कि अगर पाकिस्तान दोबारा किसी भी तरह की नापाक हरकत को अंजाम देता है, तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Boycott Turkey: तुर्की से क्या-क्या आता है भारत? इन फेमस डिशों की होटलों में घट सकती है मांग
संबंधित खबरें
LIVE: : : PM आज गुजरात जाएंगे, किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी करेंगे
4 mins agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
7 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
8 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
9 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
10 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
10 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
11 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
12 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines